झारखंड पुलिस में 153 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की सौगात, 62 बाल आरक्षी समेत 90 सिपाही होंगे नियुक्त

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में 160 लंबित अनुकंपा मामलों की समीक्षा कर 153 आश्रितों को नौकरी देने का फैसला लिया। इनमें 62 बाल आरक्षी, 24 महिला, 66 पुरुष सिपाही और एक अग्निक चालक शामिल हैं।

झारखंड पुलिस में 153 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति की सौगात, 62 बाल आरक्षी समेत 90 सिपाही होंगे नियुक्त
झारखंड पुलिस मुख्यालय का बड़ा निर्णय ।

       HighLights:

  • एडीजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति की अहम बैठक
  • 160 लंबित मामलों में से 153 को मिली नियुक्ति की मंजूरी
  • 62 बाल आरक्षीए 24 महिला और 66 पुरुष सिपाही होंगे नियुक्त
  • 4 मामले लंबितए जबकि 3 आवेदन नियमानुसार अस्वीकृत किए गए

रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को राहत देते हुए अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर बड़ा फैसला लिया है। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में एडीजी (मुख्यालय) मनोज कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक में कुल 160 लंबित मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 153 मामलों में नियुक्ति की मंजूरी दे दी गई।

यह भी पढ़ें: CISF का 'जीरो कोल लीकेज' ऑपरेशन: झारखंड-बंगाल में 428 टन अवैध कोयला जब्त, धनबाद में सबसे बड़ी कार्रवाई

यह निर्णय उन परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिन्होंने अपने परिजन को पुलिस सेवा के दौरान खो दिया और लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे।

62 बाल आरक्षी समेत 153 लोगों को मिलेगी नौकरी

पुलिस मुख्यालय द्वारा स्वीकृत 153 नियुक्तियों में 62 बाल आरक्षी, 24 महिला सिपाही, 66 पुरुष सिपाही तथा एक अग्निक चालक शामिल हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है।

चार मामले लंबितए तीन आवेदन अस्वीकृत

समिति ने कुल 160 मामलों की समीक्षा की। इनमें से चार मामलों को आवश्यक दस्तावेजों एवं अन्य कारणों से लंबित रखा गया, जबकि तीन मामलों को प्रचलित नियमों के अनुरूप अस्वीकृत कर दिया गया।

संवेदनशील विषय पर पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकता

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति केवल नौकरी देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को कठिन समय में सम्मानजनक सहारा देने का प्रयास है। इसी उद्देश्य से लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर लगातार काम किया जा रहा है।

पिछले वर्ष भी हुई थीं 84 नियुक्तियां

इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को पुलिस मुख्यालय स्तर पर आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक में 85 मामलों पर विचार किया गया था। इनमें से 84 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई थी। इस बार 153 नियुक्तियों की मंजूरी के साथ पुलिस मुख्यालय ने और अधिक परिवारों को राहत पहुंचाई है।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में समिति के सदस्य के रूप में डीआईजी जैप, डीआईजी विशेष शाखा, डीआईजी सीआईडी तथा गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन विभाग के एसपी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मामलों की विस्तार से समीक्षा करने के बाद नियुक्तियों पर सहमति दी।

परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण

झारखंड पुलिस की यह पहल न केवल लंबित मामलों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैए बल्कि यह संदेश भी देती है कि सेवा के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को सरकार और विभाग अकेला नहीं छोड़ता। इन नियुक्तियों से 153 परिवारों को आर्थिक संबल और भविष्य की नई उम्मीद मिलेगी।