धनबाद: निरसा में जीटी रोड पर गैस टैंकर की चपेट में आने से दंपती की मौत, पांच साल की बेटी घायल
निरसा पुलिस स्टेशन एरिया के निरसा चौक एनएच-2 पर पर बुधवार की शाम गैस टैंकर ने बाइक सवार दंपती दुलाल गोराई व चाइना गोराई को धक्का मार दिया। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में दंपत्ति की पांच साल बच्ची अन्नु घायल हो गई।






