Advertisement

धनबाद। जगजीवन नगर स्थित दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम में सुबह अभिभावक प्रशिक्षण सेशन  के दौरान नई दिशा (हैदराबाद) के द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENT

नई दिशा एक रिसोर्स सेंटर है जो कि ऑनलाइन रिसोर्स प्लेटफार्म मुहैया कराती है।वेबिनार में  विशेष आवश्यकता वाले बच्चो के माता-पिता को बौद्धिक एवम विकासात्मक विकलांगता जैसे ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, डाउन सिंड्रोम, सेरिब्रल पाल्सी से संबंधित काफी आधुनिक जानकारी प्रदान की गई। आज संस्था से स्मिता जी ने अभिभावकों को हेल्पलाइन नम्बर देकर बताया कि वे अकेला महसूस न कर के उनसे कभी भी मदद ले सकते है। 
पहला कदम स्कूल की सदैव यह कोशिश रही है कि बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावक भी प्रशिक्षित हो जिससे वे अपने बच्चो की देखभाल अच्छी तरह से कर सके। आज इस  वेबिनार में अभिभावकों के साथ  कई शिक्षकों ने जानकारी के साथ-साथ कई  प्रकार की फन और गेम का आनंद लिया। वेबिनार के सफल आयोजन के लिए सभी अभिभावकों और पहला क़दम के द्वारा  नई दिशा  व स्मिता  जी का आभार प्रकट किया।
www.pahelakadam.in