धनबाद: रणविजय सिंह से मिले बोकारो के लोग, नये साल की शुभकामनाएं दी

बोकारो निवासी संतोष पासवान और उनके सहयोगियों ने सोमवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह से मुलाकात की।

धनबाद: रणविजय सिंह से मिले बोकारो के लोग, नये साल की शुभकामनाएं दी

Advertisement

धनबाद। बोकारो निवासी संतोष पासवान और उनके सहयोगियों ने सोमवार को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह से मुलाकात की। उनलोगों ने श्री सिंह को नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। धनबाद धैया स्थित आवास पर श्री सिंह ने भी बोकारो से आये सभी लोगो को बधाई दिए।
वासेपुर के लोगों ने समस्याओं से अवगत कराया

धनबाद वासेपुर निवासी साबिर अली ने अपनी क्षेत्र की समस्या को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह से उनके धैया स्थित आवास पर मुलाकात की।श्री सिंह ने उनके क्षेत्र के समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।