अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या: डेंटल सर्जरी कर रहा था, गैस स्टेशन पर काम करते हुए हुई वारदात

अमेरिका के डलास में हैदराबाद के 27 वर्षीय छात्र चंद्रशेखर पोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह डेंटल सर्जरी में मास्टर कर रहे थे और पार्ट-टाइम काम करते हुए अज्ञात हमलावर का शिकार बने। बीआरएस नेताओं ने शव को भारत लाने की मांग की।

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या: डेंटल सर्जरी कर रहा था, गैस स्टेशन पर काम करते हुए हुई वारदात
चंद्रशेखर पोल (फाइल फोटो)।

Advertisement

नई दिल्ली / डलास। अमेरिका के डलास में हैदराबाद के 27 वर्षीय भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वह टेक्सास में डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार की रात वह एक गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम काम कर रहे थे, तभी एक अज्ञात बंदूकधारी ने उन पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आधे से अधिक जिलाध्यक्ष बदले गये

सूत्रों के अनुसार, हमले के दौरान चंद्रशेखर को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।चंद्रशेखर ने हैदराबाद से डेंटल सर्जरी में स्नातक की पढ़ाई की थी और 2023 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए थे। उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है।
बीआरएस नेताओं ने जताया शोक
बीआरएस विधायक सुधीर रेड्डी और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने हैदराबाद में छात्र के घर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की। हरीश राव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, यह जानकर कि उनका बेटा अब नहीं रहा, वह असहनीय है। सरकार को तुरंत कदम उठाकर शव को भारत लाने में मदद करनी चाहिए।”बीआरएस ने राज्य और केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वे मिलकर छात्र के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया पूरी करें।