जम्मू। अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से बच्चों के टिफिन में भेजी गई पांच किलो आइईडी बीएसएफ ने बरामद कर ली है। इससे पहले कि जवान ड्रोन को मार गिराते, बोर्डर के नजदीक ये टिफिन आइईडी फेंक ड्रोन वापस पाकिस्तान बोर्डर में लौट गया।
यह भी पढ़ें: झारखंड: बीजेपी को 20 वर्षों में नहीं दिखा घोटाला-गड़बड़ी, अपने पाप ढूंढने के लिए भेजी टीम; हेमंत सोरेन
और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
पुलिस सोर्सेज ने बताया कि यह घटना देर रात 11 बजे के करीब की है। पाकिस्तानी ड्रोन ने इंडियन बोर्डर में घुसपैठ का प्रयास किया। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने ड्रोन को इंडियन एरिया में इंट्री करते ही देख लिया। यह ड्रोन कानाचक्क बोर्डर के नजदीक लगभग आठ सौ मीटर ऊपर उड़ रहा था। ड्रोन को गिराने के लिए बीएसएफ जवानों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की परंतु वह सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहा। जवानों को आशंका हुई कि ड्रोन जाते समय बोर्डर पर कुछ फेंक कर गया है।
यह भी पढ़ें:रांची: पंडरा ओपी प्रभारी सस्पेंड, बुढ़मू और बुंडू पुलिस स्टेशन इंचार्ज लाइन क्लोज
पुलिस, बीएसएफ और आर्मी के जवानों ने सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कानाचक्क सेक्टर में सीमा के नजदीक आइईडी बरामद हुई है। यह आइईडी स्कूल जाने वाले बच्चों के तीन टिफिन बाक्स में रखी गई थी। आइईडी को बरामद कर लिया। पुलिस को पेलोड में बच्चों के टिफिन बाक्स के अंदर तीन चुंबकीय आइईडी बम मिले। इनमें अलग-अलग समय के टाइमर सेट किये गये थे। बम डिस्पोजल टीम वे तीनों टिफिन बम को डिफ्यूज कर दिया।