महिंद्रा ने Olympic में गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल को गिफ्ट किया  XUV700 Javelin Edition 

महिंद्रा ने ओलंपिक गोल्ड मेडल  विजेता सुमित एंटिल को XUV700 को गिफ्ट किया है। कंपनी ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हम काफी उत्साहित हैं, क्योंकि हम पहली बार व्यक्तिगत XUV700 को @sumit_javelin उपहार में दे रहे हैं, जिन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में पूरे देश को गौरवान्वित किया। एक बार फिर, भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए धन्यवाद।

महिंद्रा ने Olympic में गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल को गिफ्ट किया  XUV700 Javelin Edition 

Advertisement

नई दिल्ली। महिंद्रा ने ओलंपिक गोल्ड मेडल  विजेता सुमित एंटिल को XUV700 को गिफ्ट किया है। कंपनी ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हम काफी उत्साहित हैं, क्योंकि हम पहली बार व्यक्तिगत XUV700 को @sumit_javelin उपहार में दे रहे हैं, जिन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में पूरे देश को गौरवान्वित किया। एक बार फिर, भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए धन्यवाद।

छठ गीत से शारदा सिन्हा कर रहीं कोरोना से सजग रहने की अपील, अइसन विपतिया आइल, व्रत लगाईं पार..

एंटिल ने 2020 ग्रीष्मकालीन पैरालिंपिक में पुरुषों की जेवेलिन थ्रो F64 कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पहले घोषणा की थी, कि XUV700 जेवेलिन एडिशन टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल विजेताओं को उपहार में दी जायेगी। कंपनी की ओर से ओलंपिक मेडलिस्ट को दी जाने वाली XUV700 को जेवलिन एडिशन नाम दिया जाता है। नीरज चोपड़ा और अवनी लेखरा को भी एसयूवी गिफ्ट में  दिया जायेगा। दोनों ने हाल ही में आयोजित ओलंपिक/पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफल रहे।
नई एक्सयूवी700 जेवलिन एडिशन ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेताओं को एक स्पेशल पेंट स्कीम के साथ सम्मानित करती है। कार एक सुनहरे रंग से सजी है। सामने की स्ट्रेट ग्रिल स्लैट्स, रियर डिकल्स और ब्रांड लोगो है। कार में एक समान सुनहरा ट्रीटमेंट है जो इसके एक्सटीरियर गोल्डन थीम के साथ अच्छी तरह से मेल खाता है। कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा इसकी बाकी डिटेल्स में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि लॉन्च होने के बाद से उसे XUV700 के लिए पहले ही 65,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी है। कस्टमर्सकी डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है।  कंपनी का टारगेट अगले साल 14 जनवरी तक कम से कम 14,000 XUV700 को कस्टमर्स तक पहुंचाना है। फ्लैगशिप XUV को शुरुआत में ₹11.99 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया था। कंपनी द्वारा XUV700 के लिए पहली 25,000 बुकिंग शुरू करने के बाद मूल्य निर्धारण को संशोधित किया गया था। वर्तमान में, कार की कीमत ₹12.49 लाख (एक्स-शोरूम) से लेकर ₹22 .89 लाख (एक्स-शोरूम) तक के टॉप-स्पेक ट्रिम AX7 लक्ज़री (सेवन सीटर) + AWD के लिए है।