राज्यसभा रण का बिगुल! 26 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, NDA-विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव कराने का ऐलान किया है। NDA को एक सीट का नुकसान और विपक्ष को बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। जानिए किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव और क्या है पूरा राजनीतिक गणित।

राज्यसभा रण का बिगुल! 26 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, NDA-विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर
बदल सकता है सदन का गणित
  • 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान
  • NDA को झटका, विपक्ष को बढ़त के संकेत!
  • खरगे-देवेगौड़ा समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म

नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): देश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी मुकाबला होने जा रहा है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना कराई जाएगी। इन चुनावों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा राज्यसभा के बदलते राजनीतिक समीकरणों को लेकर हो रही है, जहां NDA को एक सीट का नुकसान और कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्ष को बढ़त मिलने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हेड मसाज, पेडिक्योर और फिर मौत! मॉडल ट्विशा शर्मा के आखिरी VIDEO ने बढ़ाया रहस्य,CCTV में मुस्कुराती दिखीं

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह चुनाव सिर्फ सीटों का नहीं, बल्कि संसद के ऊपरी सदन में ताकत बढ़ाने की रणनीतिक लड़ाई भी है। कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिसके कारण इस चुनाव पर पूरे देश की नजरें टिक गई हैं।

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के मुताबिक :

1 जून : नोटिफिकेशन जारी
8 जून : नामांकन की आखिरी तारीख
9 जून : नामांकन पत्रों की जांच
11 जून : नाम वापस लेने की अंतिम तिथि
18 जून : मतदान और मतगणना

मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।

किन राज्यों में कितनी सीटों पर होगा चुनाव?

इस बार चुनाव 12 राज्यों की 26 सीटों पर होंगे। इनमें :

आंध्र प्रदेश – 4 सीट
गुजरात – 4 सीट
कर्नाटक – 4 सीट
मध्य प्रदेश – 3 सीट
राजस्थान – 3 सीट
झारखंड – 2 सीट
मणिपुर – 1 सीट
मेघालय – 1 सीट
अरुणाचल प्रदेश – 1 सीट
मिजोरम – 1 सीट

इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा।

NDA को झटका, विपक्ष को फायदा?

फिलहाल जिन 26 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें से : NDA के पास 18 सीटें,कांग्रेस के पास 4 सीटें,YSRCP के पास 3 सीटें, 
JMM के पास 1 सीट बताई जा रही हैं। हालांकि मौजूदा विधानसभा समीकरणों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि : NDA को करीब 17 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5 सीटें, JMM को 2 सीटें व TVK को 1 सीट मिलने की संभावना है। यानी विपक्ष को कुल मिलाकर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

राजस्थान और कर्नाटक पर सबसे ज्यादा नजर

राजस्थान और कर्नाटक का चुनाव सबसे दिलचस्प माना जा रहा है। राजस्थान की 3 सीटों में भाजपा के 2 और कांग्रेस के 1 सीट जीतने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा में भाजपा की मजबूत संख्या इस मुकाबले को उसके पक्ष में करती दिख रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को 3 और भाजपा को 1 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। यहां कांग्रेस की सत्ता होने के कारण समीकरण उसके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं।

झारखंड में भी दिलचस्प मुकाबला

झारखंड की दो सीटों पर JMM-कांग्रेस गठबंधन मजबूत स्थिति में माना जा रहा है। हालांकि भाजपा क्रॉस वोटिंग के सहारे एक सीट निकालने की रणनीति पर काम कर सकती है। इसलिए झारखंड का चुनाव भी काफी रोचक माना जा रहा है।

इन दिग्गज नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल

राज्यसभा से जिन बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा
दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व जॉर्ज कुरियन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

राज्यसभा में क्या है मौजूदा स्थिति?

244 सदस्यीय राज्यसभा में वर्तमान स्थिति इस प्रकार है :

NDA – 149 सदस्य
विपक्ष – 78 सदस्य
अन्य क्षेत्रीय दल – 17 सदस्य

ऐसे में यह चुनाव संसद के ऊपरी सदन में राजनीतिक ताकत के नए समीकरण तय कर सकता है।