धनबाद: महुदा,मधुबन समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस स्टेशन व ओपी इंचार्ज का ट्रांसफर

एसएसपी संजीव कुमार ने सोमवार की रात दर्जन भर से अधिक सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। महुदा,मधुबन समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस स्टेशन व ओपी इंचार्ज को हटा दिया गया है। इन जगहों ने पर नये सब इंस्पेक्टर को इंचार्ज बनाया गया है।

धनबाद: महुदा,मधुबन समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस स्टेशन व ओपी इंचार्ज का ट्रांसफर

Advertisement

धनबाद। एसएसपी संजीव कुमार ने सोमवार की रात दर्जन भर से अधिक सब इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। महुदा,मधुबन समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिस स्टेशन व ओपी इंचार्ज को हटा दिया गया है। इन जगहों ने पर नये सब इंस्पेक्टर को इंचार्ज बनाया गया है।

धनबाद: जज उत्तम आनंद मर्डर मामले में सीबीआई ने मांगा 13 गवाहों का समन
पुलिस लाइन से विनोद कुमार को मधुबन व आलोक सिंह को महुदा पुलिस स्टेशन का इंचार्ज बनाया गया है। धनबाद पुलिस स्टेशन से सब इंस्पेक्टर चेतन को रामकनाली ओपी, कतरास पुलिस स्टेशन से कृष्ण कुमार को अंगारपथरा व चंदन भैया को लोदना ओपी प्रभारी बनाया गया है। 
कई अन्य ओपी प्रभारी भी बदले गये हैं। एसएसपी के ऑफिस से सोमवार की देर रात पोस्टिंग किये गये अफसरों को सूचित कर दिया गया है। इन अफसरों को शीघ्र अपने-अपने जगह पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। पुलिस स्टेशन व ओपी से हटाये गये अफसरों को पुलिस लाइन भेजा गया है।