होर्मुज में ईरान का मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे बरसाए बम, ट्रम्प बोले- स्ट्रेट पर रहेगा हमारा कंट्रोल

होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत और 6 भारतीय समेत 8 लोग घायल हो गए। जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर 5 घंटे तक एयर स्ट्राइक की। ट्रम्प ने होर्मुज पर नियंत्रण बनाए रखने का दावा किया। जानिए अमेरिका-ईरान युद्ध के ताजा अपडेट।

होर्मुज में ईरान का मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे बरसाए बम, ट्रम्प बोले- स्ट्रेट पर रहेगा हमारा कंट्रोल
मिडिल ईस्ट में युद्ध तेज ।

Advertisement

    Highlights:

  • होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत
  • हमले में 6 भारतीयों समेत कुल 8 लोग घायल
  • अमेरिका ने करीब 5 घंटे तक ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमला किया
  • पहली बार अमेरिकी सेना ने कॉम्बैट ऑपरेशन में समुद्री (Sea Drone) ड्रोन का इस्तेमाल किया

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी(Threesocieties.com Desk):  पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार तेज होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं। यह हमला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर उस समय हुआ, जब वे ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे थे।

यह भी पढ़ें: 20 लाख के इनामी माओवादी रवींद्र गंझू पर ED का बड़ा शिकंजा, 3.87 करोड़ की 11 संपत्तियां जब्त; टेरर फंडिंग का खुलासा

UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, "मोंबासा" और "अल बहिया" नामक दोनों तेल टैंकरों पर दो क्रूज मिसाइलें दागी गईं। हमले के बाद जहाजों में भीषण आग लग गई, जिसे बाद में काबू में कर लिया गया।

अमेरिका की बड़ी जवाबी कार्रवाई

भारतीय की मौत और होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार करीब पांच घंटे तक चले ऑपरेशन में ईरान के कई रणनीतिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें शामिल हैं— बुशहर,बहार,जास्क,कोनार्क,अबू मूसा,बंदर अब्बास। CENTCOM के मुताबिक इन हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, ड्रोन बेस, नौसैनिक अड्डे, तटीय रक्षा प्रणाली और सैन्य कमांड सेंटरों को प्रिसिजन हथियारों से निशाना बनाया गया।

पहली बार युद्ध में Sea Drone का इस्तेमाल

अमेरिका ने इस अभियान के दौरान पहली बार Sea Drone (समुद्री ड्रोन) का इस्तेमाल किया। CENTCOM के मुताबिक समुद्री ड्रोन ने बंदर अब्बास स्थित पनडुब्बी और जहाज रखरखाव केंद्रों को निशाना बनाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक समुद्री युद्ध में यह अमेरिकी रणनीति का बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

ट्रम्प का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि "अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखेगा और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नियंत्रण बनाए रखेगा।" उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों से ईरान की नौसैनिक क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी सैन्य ताकत दशकों पीछे चली गई है। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि— 159 सैन्य जहाज नष्ट हुए है। लगभग 200 सैन्य विमान और रक्षा प्रणाली खत्म कर दी गई है। हथियार निर्माण क्षमता का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

ईरान का पलटवार जारी

ईरान ने भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। IRGC ने दावा किया कि उसने— बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया। होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया। हालांकि अमेरिकी सेना ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

जॉर्डन ने हवा में मार गिराईं 4 मिसाइलें

जॉर्डन की सेना ने कहा कि ईरान से दागी गई चार मिसाइलों को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने अपने हवाई क्षेत्र में ही नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली।

होर्मुज स्ट्रेट क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत कच्चे तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। एशिया, यूरोप और अमेरिका के लिए ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख मार्ग। किसी भी सैन्य तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ता है।

तेल बाजार पर दिखने लगा असर

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत से अधिक उछाल दर्ज किया गया। ब्रेंट क्रूड करीब 78 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और बढ़ता है तो दुनिया भर में ईंधन महंगा हो सकता है।

ट्रम्प की नई योजना

ट्रम्प ने घोषणा की कि— होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क लगाया जाएगा। अमेरिका समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
ईरानी जहाजों और उनके सहयोगियों पर नई आर्थिक पाबंदियां लागू होंगी।

पिछले 24 घंटे के प्रमुख घटनाक्रम

होर्मुज में ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय की मौत।
छह भारतीय समेत आठ लोग घायल।
अमेरिका ने पांच घंटे तक ईरान पर एयर स्ट्राइक की।
पहली बार Sea Drone का इस्तेमाल।
जॉर्डन ने चार मिसाइलें हवा में नष्ट कीं।
ईरान ने अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का दावा किया।
बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकाने पर ईरानी हमला।
कच्चे तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत से ज्यादा उछाल।
वैश्विक शिपिंग ट्रैफिक में भारी गिरावट दर्ज।