Maharashtra: सीएम ने किया Cabinet Expansion, 13 नये मंत्रियों ने ली शपथ, छह हटाये गये

Advertisement

मुंबई:

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया. कैबिनेट में हाल में ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये एमएलए राधाकृष्ण विखे पाटिल व आशीष शेलार सहित 13 मिनिस्टरों को गर्वनर ने सपथ दिलायी. राज्यपाल ने मुंबई में सीएम देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में मंत्रियों को पद की शपथ दिलायी. मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ डॉ. अनिल बोंडे, संजय कुटे, सुरेश खाड़े, योगेश सागर, अतुल साल्वे, परिणय फुके, बाला भेगड़े, जयदत्त क्षीरसागर, तानाजी सावंत, अशोक उईके और अविनाश माहेकर को कैबिनेट में जगह मिली है. सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी कैबिनेट से छह मंत्रियों राज्य मंत्री राजकुमार बडोले, प्रकाश मेहता, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अंबरीशराव अत्रम को हटा दिया है.बीजेपी कोटे से दस और शिवसेना के दो एमएलए को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है. आरपीआइ के एक एमएलए अविनाश महातेकर को भी मंत्री पद दिया गया है. महाराष्ट्र की 288 सीटों वाली विधानसभा में अभी भाजपा-शिवसेना बहमुत में है. साल 2014 में भाजपा को 122, तो शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं. कांग्रेस 42 तो एनसीपी 41 पर सिमट गई थी.