मुंबई: तापसी की फिल्म गेम ओवर का थ्रिलरऔर सस्पेंस से भरपूर टीजर रिलीज

Advertisement

मुंबई:

तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म गेम ओवर का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म गेम ओवर का टीजर हिन्दी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया है. सोशल मीडिया पर गेम ओवर का नया पोस्टर शेयर करते हुए मंगलवार को फिल्म के टीजर रिलीज की जानकारी दी गई थी. गेम ओवर की कहानी एक थ्रिलर और सस्पेंस और मौत के खेल पर आधारित है. फिल्म गेम ओवर से तापसी पन्नू का भी लुक पहले ही जारी किया जा चुका है. तापसी इन दिनों अपनी फिल्म सांड की आंख की शूटिंग में भी व्यस्त हैं.तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर का धमाकेदार टीजर रिलीज होगा गया है. गेम ओवर का टीजर काफी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है.