Bihar : जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट पीयूष राज ने MSME हैकथॉन में लहराया परचम, जीता 15 लाख का ग्रांट

बिहार के लाल जमुई के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट पीयूष राज ने MSME हैकथॉन में परचम लहरायाहै? पीयूष ने 15 लाख का ग्रांट जीता है। पीयूष ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

Bihar : जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट पीयूष राज ने MSME हैकथॉन में लहराया परचम, जीता 15 लाख का ग्रांट
पीयूष राज (फाइल फोटो)।

Advertisement

पटना। बिहार के लाल जमुई के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट पीयूष राज ने MSME हैकथॉन में परचम लहरायाहै? पीयूष ने 15 लाख का ग्रांट जीता है। पीयूष ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Kolkata Gang Rape Case : कोलकाता गैंगरेप के मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा पर चौकानेवाला खुलासा
 पीयूष राज ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) की तरफ से आयोजित आइडिया हैकथॉन 4.0 में 15 लाख रुपये का प्रोडक्ट डेवलपमेंट ग्रांट हासिल किया है। ऐसा कर वह बिहार के साथ-साथ अपने जिले का भी नाम रौशन किया है। इस हैकथॉन में देशभर से 29 हजार से अधिक इनोवेटर्स ने भाग लिया था, जिनमें से सिर्फ 488 प्रतिभागियों का चयन इनक्यूबेशन और वित्तीय सहायता के लिए किया गया। जमुई के लाल का विचार इस प्रतियोगिता में न सिर्फ सलेक्शन हुआ बल्कि बिहार से चुने गये चार4 विचारों में से एक रहा। पीयूष का सलेक्शन उनके समर्पण, नई सोच और तकनीकी कौशल का प्रमाण है।
एमएसएमई इनक्यूबेशन प्रोग्राम के तहत अब पीयूष को अपने विचार को एक पूर्ण उत्पाद के रूप में विकसित करने का अवसर मिलेगा। यह प्लेटफॉर्म युवा प्रतिभाओं को न सिर्फ तकनीकी सहयोग देता है बल्कि उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में कदम रखने का भी मौका देता है।पीयूष राज की इस कामयाबी से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। वहीं, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, जमुई के लिए भी यह एक गौरव का क्षण है। पीयूष की इस ऐतिहासिक कामयाबी ने कॉलेज के स्टूडेंट्स और टीचर्स में नई ऊर्जा का संचार किया है। कॉलेज प्रशासन ने भी अपने होनहार छात्र की इस अद्भुत सफलता पर खुशी जतायी है।