धनबाद मेयर चुनाव: बिस्किट, चूड़ी से लेकर हरी मिर्च तक… 29 प्रत्याशियों को मिला सिंबल, प्रचार में झोंकी ताकत
धनबाद मेयर चुनाव में 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। सिंबल मिलते ही सभी उम्मीदवार प्रचार में जुट गए हैं। मतदान 23 फरवरी और मतगणना 27 फरवरी को होगी।
धनबाद(( Threesocieties.com Desk)।) झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शनिवार को धनबाद मेयर पद के सभी 29 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न (सिंबल) का आवंटन कर दिया गया। सिंबल मिलते ही सभी उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गये हैं।
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: बड़कागांव में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से 25 लाख के जेवर लूटे; दहशत फैलाने को फायरिंग
धनबाद नगर निगम में सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने महापौर पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया।इस बार चुनाव मैदान में कुल 29 प्रत्याशी हैं, जिससे मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को बिस्किट और पूर्व मेयर इंदु देवी को चूड़ियां चुनाव चिह्न मिला है।
क्रम संख्या प्रत्याशी का नाम चुनाव चिह्न
1 अमित कुमार अग्रवाल एयर कंडीशनर
2 आकाश दुसाध छड़ी
3 इंदु देवी चूड़ियां
4 उमेश पासवान बैटरी टॉर्च
5 कुसुम देवी बेंच
6 चंद्र शेखर अग्रवाल बिस्कुट
7 जावेद इकबाल बक्सा
8 दिलीप कुमार ईंटें
9 दीनानाथ ठाकुर बाल्टी
10 नवल किशोर पासवान कैमरा
11 मो. परवेज खान कार्पेट
12 प्रकाश कुमार सीसीटीवी कैमरा
13 बिनोद कुमार सिंह चपाती रोलर
14 भृगु नाथ भगत चिमनी
15 मुकेश कुमार पांडेय नारियल फार्म
16 यौगेंद्र प्रधान कंप्यूटर माउस
17 रवि चौधरी घन
18 रवि बुंदेला हीरा
19 राजकुमार कनौजिया डोली
20 राम विनय सिंह ड्रिल मशीन
21 राहुल कुमार चौहान बिजली का खंभा
22 मो. रुस्तम अंसारी बांसुरी
23 लक्ष्मी देवी फव्वारा
24 शमशेर आलम अंसारी कीप
25 शांतनु कुमार चंद्रा गैस का चूल्हा
26 शिल्पी शर्मा चाय छलनी
27 संजीव कुमार हरी मिर्च
28 संजीव सिंह ऊन व सिलाई
29 के. सी. सिंहराज हेलमेट
21 फरवरी तक चलेगा प्रचार, 23 को मतदान
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशी 21 फरवरी तक प्रचार करेंगे। 23 फरवरी को मतदान होगा और 27 फरवरी को मतगणना के बाद धनबाद को नया मेयर मिलेगा।
प्रत्याशियों को मिले प्रमुख चुनाव चिह्न
चुनाव चिह्नों में एयर कंडीशनर, छड़ी, चूड़ियां, बैटरी टॉर्च, बेंच, बिस्किट, कैमरा, चिमनी, कंप्यूटर माउस, गैस चूल्हा, चाय छलनी, हरी मिर्च, हेलमेट जैसे कई अलग-अलग प्रतीक शामिल हैं। इन रोचक प्रतीकों के कारण चुनावी मुकाबला इस बार और भी दिलचस्प हो गया है। अब प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिह्न के साथ मतदाताओं तक पहुंचकर समर्थन जुटाने में पूरी ताकत लगा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रत्याशियों की बड़ी संख्या और बहुकोणीय मुकाबले के कारण इस बार मेयर चुनाव का परिणाम काफी रोमांचक हो सकता है।
23 फरवरी को होगा मतदान
नगर निकाय चुनाव के तहत आठ से 21 फरवरी तक प्रत्याशियों को अपना चुनाव प्रचार करने का वक्त मिलेगा। इस दौरान धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का जोर देखने को मिलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को सुबह सात बजे से लेकर संध्या पांच बजे तक मतदान होगा और 27 फरवरी 2026 को सुबह आठ बजे से मतों की गिनती की जाएगी।






