Dhanbad Muthoot Finance Robbery: मुथुट फिनकोर्प डकैती कांड में एक और अरेस्ट, पुलिस ने कार किया जब्त

कोयला राजधानी धनबाद बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया में मुथुट फिनकोर्प में डकैती की घटना को अंजाम देने समस्तीपुर से क्रिमिनल आइ-120 कार से आये थे। कार को अभिषेक कुमार सिंह चला रहा था। धनबाद पुलिस ने समस्तीपुर से अभिषेक को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने अभिषेक के निशानदेही पर कार को भी जप्त कर लिया है।

Dhanbad Muthoot Finance Robbery: मुथुट फिनकोर्प डकैती कांड में एक और अरेस्ट, पुलिस ने कार किया जब्त

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद बैंक मोड़ पुलिस स्टेशन एरिया में मुथुट फिनकोर्प में डकैती की घटना को अंजाम देने समस्तीपुर से क्रिमिनल आइ-120 कार से आये थे। कार को अभिषेक कुमार सिंह चला रहा था। धनबाद पुलिस ने समस्तीपुर से अभिषेक को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने अभिषेक के निशानदेही पर कार को भी जप्त कर लिया है।
बताया जाता है कि छह सितंबर को बैंक मोड़ में मुथुट फिनकोर्प मे डकैती के लिए क्रिमिनल इसी कार से पहुंचे थे। डकैती के दौरान एक युवक मारा गया था।जबकि आसिफ और राहुल पकड़ा गया था।पुलिस द्वारा मौके से दबोचे गये आसिफ ने ही ड्राइवर अभिषेक को अपने गैंग में शामिल किया था।आसिफ हर माह अभिषेक को डेढ़ लाख रूपये देता था।अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह पहले नोएडा मे एक प्राइवेट इंस्टीच्युट में काम करता था। वहीं उसकी दोस्ती आसिफ से हो गई।आसिफ भी नोएडा मे जमीन का कारोबार करता था। अभिषेक ड्राइविंग एक्सपर्ट था।इसलिए आरिफ ने उसे डकैती करने के लिए गाड़ी खरीदने के लिए कहा।
अभिषेक ने एक आइ-10 कार खरिदी। वाहन फाइनेंस कराने के लिए आसिफ ने ही अभिषेक को कर्ज के रूप मे पैसा दिया था।आसिफ द्वारा हर माह दिए जाने वाले पैसे से ही वाहन का लोन भरा जा रहा था।अभिषेक ने पुलिस को बताया कि जब कहीं डकैती की योजना बनती थी तब वह सभी को बैठाकर बिहार समस्तीपुर से गंतव्य स्थान के लिए निकल जाता था। अभिषेक मानता है कि इस काम मे जान का खतरा है। धनसार पुलिस स्टेशन की पुलिस ने इस कांड में अभिषेक के अलावा एक दूसरे व्यक्ति को भी अरेस्ट किया है। वह भी इसी गैंग का सदस्य है।मुथूट फिनकॉर्प में डकैती के दौरान उसका भी एक अहम रोल था। उसने क्रिमिनलों को भागने में मदद की थी।