जनवरी में धनबाद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, दर्ज मामलों से 100+ का निष्पादन,SSP ने दिए सख्त निर्देश

जनवरी 2026 की अपराध समीक्षा में धनबाद पुलिस ने दर्ज से ज्यादा मामलों का निष्पादन किया। SSP प्रभात कुमार ने वारंट-कुर्की, नगर निकाय चुनाव सुरक्षा और GT रोड ट्रैफिक पर सख्त निर्देश दिए।

जनवरी में धनबाद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, दर्ज मामलों से 100+  का निष्पादन,SSP ने दिए सख्त निर्देश
अपराध नियंत्रण में दिखा असर।
  • सभी लंबित वारंट-कुर्की का एक हफ्ते में होगा निपटारा
  • बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन तेज
  • जीटी रोड पर विशेष ट्रैफिक ब्लू प्रिंट लागू

धनबाद (Threesocieties.com Desk)। समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार की अध्यक्षता में जनवरी 2026 माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की गयी।

यह भी पढ़ें: Dhanbad Mayor Election 2026: मेयर चुनाव में शेखर अग्रवाल के समर्थन में उतरे तरे MLA मथुरा महतो और अरूप चटर्जी

 जनवरी में दर्ज से ज्यादा मामलों का निष्पादन

अपराध के आंकड़ों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनवरी माह में जिले में कुल 522 कांड दर्ज हुए, जबकि 625 मामलों का निष्पादन किया गया। दर्ज मामलों से अधिक निष्पादन होने के कारण लंबित मामलों की संख्या घटकर करीब 2000 रह गई है।  एसएसपी प्रभात कुमार ने इसे धनबाद पुलिस की तेज कार्रवाई, प्रभावी निगरानी और सतत अभियान का सकारात्मक परिणाम बताया।

 वारंट–कुर्की मामलों पर SSP का अल्टीमेटम

एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि—  सभी लंबित वारंट और कुर्की मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का भय स्थापित किया जाए।

 950 सक्रिय अपराधी सर्विलांस पर, 4000 जमानती अपराधियों की निगरानी

अपराध नियंत्रण को और मजबूत करने के लिए— जिले के 950 सक्रिय अपराधियों को सर्विलांस पर रखा गया है। पिछले पांच वर्षों में जमानत पर बाहर आए करीब 4000 अपराधियों की गतिविधियों पर भी तकनीकी निगरानी बढ़ा दी गई है। एसएसपी ने चेतावनी दी कि दोबारा अपराध में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई तय है।

 नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट मोड में

आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को— रोजाना एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों पर सख्ती तथा अड्डेबाजी, हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

 सड़क हादसों पर कड़ा एक्शन, GT रोड पर लागू होगा ट्रैफिक ब्लू प्रिंट

बैठक में बढ़ते सड़क हादसों पर गंभीर चिंता जताई गई। एसएसपी ने निर्देश दिया कि— जीटी रोड पर विशेष ट्रैफिक ब्लू प्रिंट लागू किया जाए

ओवरस्पीडिंग

 ट्रैफिक नियम उल्लंघन

 लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

अपराध समीक्षा बैठक में— ग्रामीण एसपी कपील चौधरी,सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव व ट्रेनी आईपीएस अंकित सिन्हा, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी

उपस्थित रहे।
जनवरी माह के अपराध समीक्षा में धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, दर्ज से ज्यादा मामलों का निष्पादन*

*एसएसपी महोदय का सख्त निर्देश, सभी लंबित वारंट-कुर्की का एक हफ्ते में होगा निपटारा*

*नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, रोज चलेगा एंटी क्राइम अभियान, अड्डाबाजी और शराब पीने वालो पर होगी कार्रवाई*

*बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन तेज, जीटी रोड पर विशेष ट्रैफिक ब्लू प्रिंट लागू*

समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार की अध्यक्षता में जनवरी 2026 माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

*जनवरी में दर्ज से अधिक मामलों का निष्पादन*

बैठक के दौरान अपराध के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जनवरी माह में जिले भर में कुल 522 कांड दर्ज किए गए, जबकि पुलिस द्वारा 625 कांडों का निष्पादन किया गया। दर्ज मामलों से अधिक निष्पादन होने के कारण जिले में लंबित मामलों की संख्या घटकर लगभग दो हजार रह गई है। एसएसपी महोदय ने इसे पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम बताया।

*वारंट और कुर्की मामलों पर सख्ती*

एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वारंट और कुर्की से जुड़े सभी लंबित मामलों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का भय स्थापित करना आवश्यक है।

*सर्विलांस के जरिए अपराधियों पर पैनी नजर*

जिले में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए निगरानी प्रस्ताव के तहत 950 सक्रिय अपराधियों को सर्विलांस पर रखा गया है। इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में जमानत पर बाहर आए लगभग चार हजार अपराधियों की गतिविधियों पर भी तकनीकी माध्यमों से निगरानी की कवायद तेज कर दी गई है। एसएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि पुनः अपराध में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता*

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र एसएसपी महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी, हुड़दंग और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

*सड़क हादसों पर चिंता, जीटी रोड पर विशेष अभियान*

बैठक में जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। एसएसपी महोदय ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक विशेष ब्लू प्रिंट तैयार कर जीटी रोड पर विशेष ट्रैफिक अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके तहत ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*बैठक में रहे वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित*

अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी श्री प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण एसपी श्री कपील चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋतविक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अंकित सिन्हा सहित सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे।