झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का डेलीगेशन सीएम हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा

Advertisement

धनबाद।

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन और दक्षिणी छोटानागपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का डेलीगेशन बुधवार को सीएम हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में मुलाकात की। डेलीगेशन ने सीएम को मांग पत्र सौंपा। डेलीगेशएन की मांग पत्र में पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट दर कम करने, विभिन्न सरकारी विभागों को आपूर्ति किए गए पेट्रोल और डीजल के मद में बकाया का भुगतान करने, दूसरे राज्यों से सीधे झारखंड में लाए जाने वाले डीजल पर रोक लगाने और छोटे पेट्रोल पंपों को प्रदूषण जांच केंद्र अनिवार्य रूप से लगाने के आदेश से मुक्त करने समेत कई और मांगे शामिल हैं। सीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सरकार विचार करेगी। सीएम को सप्रेम भेंट की पुस्तक झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने इस मौके पर सीएम हेमन्त सोरेन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सीएम को "श्री एपीजे अब्दुल कलाम - एक जीवन" नामक पुस्तक सप्रेम भेंट की। एसोसिएशन के डेलीगेशन ने कहा कि सीएम हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार राज्य के विकास को नई दिशा देगी lडेलीगेशन का लीडरशीप अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह कर रहे थे।