धनबाद: कतरास में पांच किलो गांजा के साथ बाइक जब्त, गांजा तस्कर फरार
बाघामारा एसडीपीओ मनोज कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कतरास बाजार स्थित राहुल चौक के समीप पांच किलो गांजा व बाइक जब्त की है. गांजा तस्कर फरार हो गया. एसडीपीओ ने कतरास थाना में ऑफिसर इंचार्ज संजय कुमार की मौजूदगी में मीडिया को यह जानकारी दी.




