झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार निधन, पंचतत्व में विलीन,सीएम ने अन्य ने जताया शोक

Advertisement

रांची:

झारखंड हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश प्रशांत कुमार का शुक्रवार की सुबह पंच बजे रांची के मेडिका हॉस्पीटल में निधन हो गया.न्यायाधीश प्रशांत कुमार के निधन से न्यायविदों में शोक की लहर है. जस्टिस प्रशांत कुमार(61) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना के गुहियां छपरा के रहने वाले थे.हॉस्पीटल से उनका फार्थिव शरीर आवास पर लाया गया.आवास पर सीएम समेत हाई कोर्ट के जज,रांची के डीसी,एसएसपी समेत अन्य लोग पहुंच श्रद्धांजलि दी.जस्टिस प्रशांत कुमार का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 2:30 बजे हाई कोर्ट में रखा गया.न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजिल दी.जस्टिस प्रशांत का शाम को मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी व लोग मौजूद थे.कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश प्रशांत कुमार के निधन पर हाईकोर्ट व राज्य के व्यावहार न्यायालय बंद रहे. न्यायिक पदाधिकारी व बार ने कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश प्रशांत कुमार के निधन पर शोक सभा कर श्रद्धांजिल दी. [caption id="attachment_37866" align="alignnone" width="300"] शोकाकुल न्यायधीश गण.[/caption] सीएम रघुवर दास ने ने जस्टिस प्रशांत कुमार के पार्थिव शरीर का दर्शन कर श्रद्धांजलि दी.सीएम ने जस्टिस प्रशांत कुमार के निधन पर दुख जताया है.उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार जी के निधन पर मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे. जस्टिस प्रशांत कुमार का जन्म एक जुलाई 1958 को हुआ था.उनकी प्रारंभिक शिक्षा छपरा, बिहार के बिशेश्वर सेमिनरी स्कूल से हुई. उन्होंने बनारस के उदय प्रताप सिंह कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया. वह एक अक्टूबर 1980 को एक अधिवक्ता के रूप में बिहार राज्य बार काउंसिल से जुड़े. उन्होंने वकील के तौर पर पटना हाई कोर्ट में लंबे समय तक प्रैक्टिस की. वे पटना हाई कोर्ट के रांची बेंच में भी 1980 से लेकर 1991 तक संवैधानिक और सेवाओं से जुड़े मामले देखते रहे. 6 मई 1991 को प्रशांत कुमार एडीजे के तौर पर न्यायिक सेवा में दाखिल हुए. इसके बाद उन्हें जून 2001 में जिला जज के रूप में प्रोन्नत किया गया.वह 21 जनवरी 2009 को झारखंड हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज के रूप में पदस्थापित हुए. 19 मई 2016 को उनका तबादलता इलाहाबाद हाई कोर्ट में किया गया. 10 मई 2019 को इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट में जज के रूप में शपथ ली. 7 जून 2019 से अब तक वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत रहे.