धनबाद: DMC का रेंट पेमेंट नहीं पेमेंट करने पर दुकान का आवंटन कैंसिल होगी, 39 बकायेदारों को नोटिस

धनबाद: धनबाद म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन (डीएमसी) लंबे समय से रेंट पेमेंट नहीं करने वाले दुकानदारों का आवंटन कैंसिल करेगी. कॉरपेरेशन दुकान आवंटन कराकर कई सालों से रेंट पमेंट नहीं करने वालों पर सख्ती करने की तैयारी में है. डीएमसी 50 हजार से अधिक रेंट बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ एक्शन की कोशिश में है. डीएमसी की ओर से ऐसे दुकानदारों को नोटिस भेजकर रेंट पेमेंट करने के साथ चेतावनी भेजी जा रही है. डीएमसी की ओर से हीरापुर पार्क मार्केट, हीरापुर हटिया, पुराना बाजार रेलवे सिनेमा रोड और हावड़ा मोटर व मजुमदार रोड में 39 दुकानदारों को नोटिस भेजी गयी है. इन लोगों के पास 50 हजार रुपये से ज्यादा रेंट बकाया है. कई दुकानदारों के पास 25 साल से रेंट बकाया है. कई दुकानों का वर्ष 1994 से रेंट नहीं जमा की जा रही है. ऐसे में रेंट चार लाख तक बकाया हो गया है. डीएमसी ऐसे दुकानदारों को रेंट पेमेंट के लिए अलटीमेटम दे रही है. रेंट पमेंट करें नहीं तो आवंटन कैंसिल कर दी जायेगी. डीएमसी का हीरापुर पार्क मार्केट, हटिया बाजार, रेलवे सिनेमा रोड, जोड़ाफाटक मजमुदार रोड, सिंदरी और कतरास में 911 दुकानें हैं. डीएमसी इन दुकानों का सर्वे करा रहा है. संबंधित दुकान किसके नाम से आवंटित है, दुकानों से कितना भाड़ा आता है, दुकान कहीं किसी ने दूसरे को रेंट पर तो नहीं दे रखा है. इसकी जांच की जा रही है. डीएमसी को आशंका है कि आवंटित दुकाने एग्रीमेंट के अनुसार नहीं चल रही है. दुकानदार आवंटन करा कई लोग एग्रीमेंट की अनदेखी कर रेंट पर दे रखा है. डीएमसी ने पिछले वित्तीय वर्ष में 1.80 करोड़ रेंट की रिकवरी हीरापुर पार्क मार्केट, हीरापुर हटिया बाजार, सिंदरी मार्केट और कतरास मार्केट की दुकानों से किया था. इनमें एक करोड़ पुराना बकाया और 80 लाख करेंट रेंट था. डीएमसी की हीरापुर पार्क मार्केट में 151, हीरापुर हटिया बाजार में 414 सिंदरी मार्केट में 324 और कतरास मार्केट में 22 दुकानें है.