धनबाद:पुलिस ने निरसा एक्सिस बैंक में डकैती करने वाले क्रिमिनलों की फोटो जारी की, 16.50 लाख की लूट

Advertisement

धनबाद:

एसएसपी किशोर कौशल ने एक्सिस बैंक निरसा ब्रांच में दिनदहाड़े डकैती करने वाले छह डकैतों की फोटो जारी की है. डकैतों की करतूत बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी है. एसएसपी ने लोगों से डकैती में शामिल क्रिमिनलों की पहचान व पकड़ने में लोगों से मदद की अपील की है. बैंक की कैश काउटिंग के बद पता चला है कि डकैतों ने बैंक से कुल16 लाख 50 हजर रुपये की लूटपाट की है. डकैत बैंक की सीसीटीवी,डिवाइस आदि भी उखाड़ले गये हैं. बैंक में मौजूद 11 कस्टमरों के मोबाइल भी क्रिमिनल लूट कर ले गये. एक-दो कस्टमर से भी क्रिमिनलों ने लूटपाट की है.पुलिस बैंक डकैतों की पहचान के लिए जेल में बंद क्रिमिनलों से भी जानकारी ली है.