लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस की मौजूदगी में लगभग आधे घंटे तक पति, पत्नी और वो का ड्रामा चलता रहा। पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। एक युवक सबके सामने से प्रेमिका को उसके हसबैंड से छीनकर बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।
क्या है मामला
बदायूं जिले के फैजगंज पुलिस स्टेशन एरिया के एमएफ हाईवे पर कब्रिस्तान के पास शुक्रवार को अचानक 15 से 20 लोग आ धमके। इनमें से एक युवक शादीशुदा महिला को उसके हसबैंड से छीनने लगा। विवाद होने लगा। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल में मामला प्रेम-प्रसंग का निकला तो लोग तमाशा देखते रहे। पुलिस भी मूकदर्शक बन गई। संभल जिले के धनारी क्षेत्र का रहने वाला एक युवक का युवती के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती की किसी दूसरे व्यक्ति से शादी हो गई।इसके बाद भी युवती और प्रेमी का मिलना-जुलना जारी था। युवती के अफेयर की जानकारी ससुराल वालों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। युवती ने पूरी बात अपने प्रेमी को बताई।
प्रेमी 15 से 20 साथियों के साथ शुक्रवार को बाइक पर शादीशुदा प्रेमिका को लेने के लिए पहुंचा था। प्रेमी को देखते ही प्रेमिका उसके पास जाने लगी तो उसके पति हाथ पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका का उसके पति से हाथ छुड़ाया। प्रेमी ने दबंगई के बल पर प्रोमिका को अपनी बाइक पर बिठा सभी के साथ निकल गये।