गिरिडीह: गरीबों की पॉलिटिक्स करने वाले कॉमरेड राजकुमार यादव 15 साल में बन गये करोड़पति
- राजधनवार से एमएलए हैं राजकुमार
- झारखंड में माले के एकमात्र विधायक
गिरिडीह व कोडरमा में गरीबों व पिछड़ों की पॉलिटिक्स करने वाले भाकपा माले लीडर राज कुमार यादव पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस करने के साथ-साथ इकोनॉमिकली भी मजबूत हो रहे हैं. रााज कुमार यादव की प्रोपर्टी 15 साल पहले एक लाख भी नहीं थी जो बढ़कर अभी एक करोड़ से अधिक है. कोडरमा लोकसभा से नॉमिनेशन के दौरान दिये गये शपथ पत्र में राजकुमार ने अपनी प्रोपर्टी का डिटेल दिया है. जेल में रहकर वर्ष 2004 में राजकुमार यादव ने कोडरमा से लोकसभा का पहला चुनाव लड़ा था. जेल में रहकर भी राज कुमार ने 1,36,554 वोट लाकर अपनी पोलिटिकल जमीन का एहसास कराया. राज कुमार वर्ष 2004 में युवा व आर्थिक रूप से कमजोर थे. राजकुमार की उस समय चल-अचल संपत्ति एक लाख रुपये भी नहीं थी. राज कुमार के खिलाफ आठ आपराधिक मामले भी विचाराधीन थे. अभी वर्ष 2019 में उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले विचाराधीन हैं. राजकुमार पांच सााल पहले राजधनवार से एक्स सीएम बाबूलाल मरांडी को पराजित कर एमएलए बने थे. राज कुमार के पास वर्ष 2004 में एक लाख की भी संपत्ति नहीं थी अभी 2019 में वे करोड़पति बन गये हैं. चुनाव आयोग को दिये गये शपथ पत्र से रााज कुमार के करोड़पति होने का पताा चलता है. राजकुमार के पास 15 साल पहले बाइक भी नहीं थी: 15 साल पहले वर्ष 2004 में राजकुमार के पास कोई बाइक भी नहीं थी. रााज कुमार वर्ष 2009 में एक पुरानी राजदूत बाइक के ऑनर बने. राज कुमार के पास वर्ष 2019 में एक बोलेरो, स्कॉर्पियो, पोकलेन एवं सेफ्टी रायफल हैं. राजकुमार एवं उनकी पत्नी ललिता देवी की संपत्ति मिलाकर करोड़ से ज्यादा है. राजकुमार की पत्नी ललिता देवी गावां प्रखंड की प्रमुख है. रााज कुमार के पास साल 2004 में 98 हजार रुपये की संपत्ति थी. उस समय उनके पास बीस हजार रुपये कैश, बिशनीटिकर गांव में खेती योग्य 28 हजार रुपये मूल्य की जमीन और 50 हजार रुपये मूल्य का पैतृक घर था. राजकुमार जब लोकसभा चुनाव 2009 में लड़े तो उनके खिलाफ चल रहे मुकदमों की संख्या आठ से घटकर तीन हो गयी थी. उस समय वह पौने दो लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक बन गये थे. राजदूत गाड़ी भी उन्होंने खरीद ली थी. कैश 20 हजार रुपये व बैंक में 25 हजार रुपये जमा थे. पत्नी के पास साठ हजार मूल्य का 40 ग्राम सोना था. एक लाख रुपये का इंसोरेंस भी था. उनके विसनीटिकर स्थित गांव में 20 हजार रुपये का पैतृक आवास एवं 50 हजार रुपये की खेती योग्य जमीन थी. 2014 में बोलेरो व सेफ्टी राइफल खरीदी: झारखंड में राजकुमार यादव वर्ष 2014 में वामदलों के एकमात्र कैंडिडेट थे जो दूसरे स्थान पर थे. राजकुमार को लोकसभा चुनाव 2014 में 2,66,756 वोट आया. राजकुमार की कुल चल व अचल संपत्ति 24 लाख 74 हजार 467 रुपये हो गयी. उन्होंने बोलेरो व सेफ्टी राइफल खरीदी ली. बोलेरो खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से पांच लाख 35 हजार 975 रुपये लोन लिया था. 2019 में हो गये करोड़पति: चुनाव आयोग को दी गयी शपथ पत्र के अनुसार राजकुमार यादव के पास अभी कुल 43 लाख 23 हजार 451 रुपये की चल व अचल संपत्ति है. जमीन के अलावा एक बोलेरो व एक स्कॉर्पियो भी है. राजकुमार की पत्नी के पास कुल 75 लाख 18 हजार 142 रुपये की संपत्ति है. इसमें 54.15 लाख रुपये की एक पोकलेन मशीन और 1.24 लाख रुपये का सोना शामिल है. राजकुमार के के पास एक लाख 54 हजार 500 रुपये व पत्नी के पास एक लाख 97 हजार 600 रुपये कैश है. एमएलए राजकुमार ने विधानसभा रांची से 2 लाख 30 हजार का लोन ले रखा है. उनकी पत्नी ने बैंक ऑफ इंडिया की धनवार ब्रांच से 32 लाख 84 हजार का लोन ली है. राजकुमार यादव ने स्कॉर्पियो तथा उनकी पत्नी ने पोकलेन मशीन के लिए बैंक से लोन ले रखा है.




