राजस्थान: पड़ोसी ने चार लोगों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप

राजस्थान के नागौर जिले में पड़ोसी युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक 16 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया है। आरोपियो में एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में नागौर के जायल पुलिस स्टेशन में  रविवार को FIR दर्ज की गयी है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया। एक नाबालिग आरोपी भी पकड़ा गया है। 

राजस्थान: पड़ोसी ने चार लोगों के साथ मिलकर नाबालिग से किया गैंगरेप

Advertisement

जयपुर। राजस्थान के नागौर जिले में पड़ोसी युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर एक 16 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया है। आरोपियो में एक नाबालिग भी शामिल है। मामले में नागौर के जायल पुलिस स्टेशन में  रविवार को FIR दर्ज की गयी है। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया। एक नाबालिग आरोपी भी पकड़ा गया है। 

पुलिस स्टेशन इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने ने बताया कि लड़की के घरवालों का कहना है कि किशोरी को उसके पड़ोसी हरिप्रसाद ने पिछले सप्ताह गुरुवार को किसी काम से अपने घर बुलाया।  वहां चार अन्य लोग पहले से ही मौजूद थे। पांचों किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। घटना के बारे के किसी को बताने पर पीड़िता को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

नाबालिग को परेशान देख घरवालों ने पूछी वजह से दी जानकारी
नाबालिग के बदले हुए व्यवहार को देखते हुए घरवालों ने उससे इसकी वजह पूछी को वह कुछ बोल नहीं रही थी। परिजनों के काफी समझाने-बुझाने के बाद उसने घटना के बारे में सबको बताया। इसके बाद घरवालों पुलिस में केस दर्ज कराया। आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में ले लिया गया है। अन्य तीनों की खोज में रेड किया जा रहा है।