- 15 दिन पुराना मामला ऑडिओ वायरल होने ते बाद चर्चा में आया
पटना। मोतिहारी में यूपी के हाथरस जैसा एक कांड हुआ है। हालांकि, 15 दिन पुराने मामले से संबंधित ऑडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। इस ऑडियो को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट किया है।
मोतिहारी में हां एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद मर्डर की दी गई। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को घर में ही बंधक बनाकर दबाव देकर नाबालिग रेप पीड़िता की बॉडी भी जला दिया। पीड़ित परिवार ने लोकल पुलिस स्टेशन में कंपलेन करने गये तो पुलिस ने उल्टें पीड़ित पक्ष को ही वहां से भगा दिया।
बताया जाता है कि उक्त घटना को लेकर पांच फरवरी को आरोपितों के साथ बातचीत करते थानेदार का ऑडियो वायरल हुआ है। इसके बाद एसपी नवीन चन्द्र झा ने थानेदार संजीव रंजन को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने कहा कि थानेदार को मर्डर की बात जानकारी थी। इसके बावजूद बॉडी बरामद कर पोस्टमार्टम नहीं कराया। न ही मामले में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की सूचना सीनीयर अफसरों को भी नहीं दी। एसपी ने कहा कि आरोपितों के साथ थानेदार की मिलीभगत की जांच कर अगली कार्रवाई की जायेगी।
तेजस्वी ने बताया बिहार का 'हाथरस कांड'

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी ने मोतिहारी में हैवानियत और शव जलाने के मामले को नीतीश सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने इसे बिहार का 'हाथरस' कांड बताया है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा, 'बिहार में हाथरस कांड की तरह एक 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या कर उसकी लाश रातों-रात जला दी गई। पिता का कहना है बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ। Audio में सुनिए पुलिस अफसर कैसे क्रिमिनलों को बॉडी जलाने की तरकीबें सुझा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार जी नाकामयाबियों के सिकंदर बन गये हैं।'
हैवानियत की घटना
नेपाल निवासी नाबालिग के पिता गार्ड प्राइवेट गार्ड हैं। वह 21 जनवरी को दिन में वह बाजार में दुकानों से मजदूरी वसूलने गये। छोटा बेटा भी चाय बेचने चला गया था। घर पर नाबालिग बेटी अकेली थी। गार्ड की पत्नी अपने घर नेपाल गई हुई थी। हैवानों ने अकेला पाकर नाबालिग से रेप के बाद उसकी मर्डर कर दी। बच्ची के पिता ने आवेदन में आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपितों के करीबी हरिकिशोर साह, उमेश साह, विनय साह सहित लगभग एक दर्जन लोग आ करचुप रहने का दबाव बनाने लगे। मोबाइल फोन छीनकर पीड़ित बाप और बेटे को घर में ही नजरबंद कर दिया। रात होने पर डरा धमका कर बॉडी को जलवा दिया।
थानास्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर और आरोपितों की धमकी के कारण वह बेटे को लेकर नेपाल चला गया। पिछले दो फ्रवरी लौटकर आया तो सिकरहना डीएसपी के पास कंपलेन किया। डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद तीन फरवरी को मकान मालिक के बेटे विनय साह, दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, रमेश कुमार पर रेप व मर्डर की एफआईआर दर्ज की गयी। नेपाल निवासी लड़की के पिता ने बारह लोगों पर एफआईआर दर्ज करायी है। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने जिस मकान में लड़की का परिवार रहता है, उसके मकान मालिक सियाराम साह और उसके पुत्र विनय साह को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित
एसपी ने मामले में एसपी ने गंभीरता से लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी का नेतृ्त्व सिकरहना डीएसपी शिवेंद्र कुमार अनुभवी करेंगे। जांच टीम में आठ पुलिस अफसर व कांस्टेबल को शामिल किया गया है। थानेदार पर भी एफआईआर हो सकती है।