रांची: झारखंड पुलिस अब अमेरिकन बारेट स्नाइपर रायफल से लैस होगी, 39 कंट्री की आर्मी करती है इस आर्म्स का उपयोग

Advertisement

500 एके-47 व 30 बारेट स्नाइपर रायफल की खरीद होगी, पुलिस आधुनिकीकरण पर वर्तमान वित्तीय वर्ष में 23 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च होंगेरांची:

झारखंड पुलिस अमेरिकन बारेट स्नाइफर राइफल से लैश होगी. झारखंड पुलिस को ऐसी 30 बारेट स्नाइपर रायफल खरीदने की स्वीकृति मिल गयी है. गर्वमेंट ने इस आर्म्स की खरीद के लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है.अमेरिका समेत 30 कंट्री की आर्मी अमेरिकन बारेट स्नाइफर राइफल यूज करती है. अमेरिकन आर्मी ने कुवैत व इराक के अलावा अफगानिस्तान में उपयोग किया था. पुलिस के लिए 500 एके-47 रायफल 30 बारेट स्नाइपर रायफल 110 अंडर बैरेल ग्रेनेड लांचर व 5000 ग्रेनेड खरीदी जानी है. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड व पुलिस के कम्यूनिकेशन सेक्शन को भी अपडेट करने के लिए अलग से राशि आवंटित की गयी है. पुलिस आधुनिकीकरण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 23 करोड़ 34 लाख रुपये के प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली है. इसमें केंद्र से 14 करोड़ रुपये केंद्र व नौ करोड़ 34 लाख रुपये राज्य सरकार के अंश हैं. केंद्र प्रायोजित स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम (एसआइएस) जिसमें 64 फोर्टिफायड पुलिस स्टेशन के लिए 2017-18 से 2019-20 तक के लिए 188 करोड़, 88 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे. इस राशि में केंद्र से 60 फीसद व राज्य से 40 फीसद राशि खर्च होती है। इस राशि से राज्य के एसटीएफ को सुदृढ़ करने, स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच योजना व फोर्टिफायड पुलिस स्टेशन का निर्माण होना है. इसी राशि से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 में 23 करोड़ 34 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति मिली है. किस मद में कितनी राशि होगी खर्च पांच करोड़ रुपये : 500 एके-47 रायफल, 30 बारेट स्नाइपर रायफल, 110 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर व 5000 ग्रेनेड। एक करोड़ 34 लाख 19 हजार रुपये : बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड पर खर्च होंगे। इसमें दो इंस्पेक्शन मिरर, तीन नन लाइनर जंक्शन डिटेक्टर, आठ एक्सप्लोसिव वेपर डिटेक्टर, पांच पोर्टेबल एक्सरे यूनिट, 10 सर्च किट, तीन इलेक्ट्रानिक स्टेथोस्कोप, दो टूल किट, दस नन मैग्नेटिक टूल, तीन थर्मल कटर, सात रियल टाइम व्यूविंग सिस्टम, दस वाटर कैनन डिस्टूप्टर. दो करोड़ 99 लाख 81 हजार रुपये : सूचना उपकरण पर खर्च होंगे। 15 आइसैट फोन, 16 ट्रूप्स ट्रेकर, 55 जीपीएस, दो वायरलेस सेट, दो इंटरसेप्टर, पांच बैकपैक रीपीटर, पांच डायरेक्टर फाइंडर। 14 करोड़ रुपये : निर्माण पर खर्च होंगे। इनमें 12 जी प्लस थ्री यूएस क्वार्टर, 12 जी प्लस थ्री एलएस क्वार्टर व दो ब्लॉक असाल्ट ग्रुप हॉस्टल बनेंगे। बारेट स्नाइपर रायफल यह सेमी ऑटोमेटिक मशीनगन है. अमेरिकन आर्मी बारेट स्नाइपर रायफल उपयोग इराक युद्ध, अफगानिस्तान युद्ध में कर चुकी है. यह रायफल करीब 14 किलोग्राम की है. इसकी लंबाई 120 से 140 सेंटीमीटर है. इसमें दस राउंड मैगजीन लगती है. इसकी मारक क्षमता 1800 मीटर तक है. यह टिटेनियम धातु की बनी होती है