जम्मू-कश्मीर:स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस की लिस्ट में श्री माता वैष्णो देवी धाम नंबर वन, राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
- जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा जारी 'स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस' की लिस्ट जारी
श्री माता वैष्णो देवी धाम की साफ-सफाई के लिए काफी काम किये गये हैं.जगह-जगह पर पानी के किओस्क,रिवर्स वेंडिंग मशीन, गोबर मैनेजमेंट सेंटर बनाये गये हैं.कचरे की समस्या को हल करने के लिए 1300 कर्मचारी लगाये गये हैं.कचरे को इकट्ठा करने,उसे ले जाने और उसका डिस्पोजल करने के लिए बेहतर मैनेजमेंट तैयार किया गया है.स्वच्छ आइकॉनिक प्लेस की लिस्ट में पहला स्थान पाने के लिए वैष्णो देवी धाम का मुकाबला महाराष्ट्र के सीएसटी,उत्तर प्रदेश के ताजमहल, आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर,पंजाब के स्वर्ण मंदिर,वाराणसी के मणिकर्णिका घाट और राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह से था.श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष व गर्वनर सत्यपाल मलिक ने इस उपलब्धि पर वैष्णो देवी धाम के सीईओ और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी है.उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में भी वैष्णो देवी धाम को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय की इस सूची में दूसरा स्थान हासिल हुआ था.पंजाब का स्वर्ण मंदिर इस सूची में पहले नंबर पर था.




