धनबाद कांग्रेस की बड़ी बैठक में अनुशासन पर सख्त संदेश, प्रभारी बोले- ‘संगठन हित सर्वोपरी

गोविंदपुर में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और आगामी आंदोलनों को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रभारी राकेश किरण महतो ने अनुशासन और संगठन मजबूती पर जोर दिया।

धनबाद कांग्रेस की बड़ी बैठक में अनुशासन पर सख्त संदेश, प्रभारी बोले- ‘संगठन हित सर्वोपरी
गांव-गांव पहुंचेगी कांंग्रेस पार्टी की विचारधारा।
  • धनबाद कांग्रेस की बड़ी बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन
  • अनुशासन और जनआंदोलन पर दिया गया जोर

धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को गोविंदपुर स्थित अपना ढाबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह धनबाद प्रभारी राकेश किरण महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बोकारो एयरपोर्ट को मिली रफ्तार! 15 दिनों में DGCA लाइसेंस के लिए आवेदन, हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ी

बैठक में जिले के सभी दस प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद प्रभारी राकेश किरण महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने संगठन में अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़ी बातें पार्टी फोरम के भीतर ही रखी जानी चाहिए और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन हित में काम करना चाहिए।जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी पूरी मजबूती के साथ संगठन विस्तार अभियान चला रही है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को जन मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का निर्देश दिया।

बैठक में सदस्यता अभियान, एसआईआर, जनसंपर्क कार्यक्रम और आगामी आंदोलनों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष को और तेज करेगी।

बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, गोविंदपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार हाडी, टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक, पूर्वी टुंडी कांग्रेस अध्यक्ष योगेश रजक, तोपचांची प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जावीर अंसारी, बाघमारा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बलराम महतो, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, निरसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार राय, कलियासोल प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष काजल धीवर, एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशी भूषण तिवारी, बलियापुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतोष मोदक, अशोक मालाकार, श्याम साव, रबिंद्र नाथ चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।