धनबाद: BOI लायकडीह ब्रांच की महिला स्टाफ ने की सुसाइड,  तीन महीने पहले हुई थी शादी

चिरकुंडा पुलिस स्टेशन एरिया के  तालडांगा हाउसिंग कालोनी निवासी महिला बैंक स्टाफ मोनी झा ने सोमवार की रात पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। BOI लायकडीह की स्टाफ सोनी की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

धनबाद: BOI लायकडीह ब्रांच की महिला स्टाफ ने की सुसाइड,  तीन महीने पहले हुई थी शादी

Advertisement

धनबाद। चिरकुंडा पुलिस स्टेशन एरिया के  तालडांगा हाउसिंग कालोनी निवासी महिला बैंक स्टाफ मोनी झा (25) ने सोमवार की रात पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। BOI लायकडीह की स्टाफ सोनी की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। 

सोनी के हसबैंड रितेश झा पटना सेकरेटेरियट में कार्यरत है। रीतेश  रविवार की रात ही वाइफ से मिलकर कर पटना लौटा था। सोनी की मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। मोनी झा तालडांगा हाउसिग कालोनी में अपनी मां के साथ रहती थी। पिता का बहुत पहले ही निधन हो गया था। जबकि बड़ी बहन भागलपुर में रहती है।मोनी झा की पिछले साल नवंबर में ही बैंक आफ इंडिया में नौकरी लगी थी। बैंक आफ इंडिया लाकयडीह में क्लर्क के पद पर पहली पोस्टिग हुई थी।

सुसाइडके कारणों  का पता नहीं चल पा रहा है। चर्चा है कि नौकरी छोड़कर पटना में रहने का प्रेशर बनाया जा रहा था। वह बैंक की नौकरी छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। मोनी झा  सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर होने पर भी नहीं उठी तो मां ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसकी मां ने पड़ोसियों को सूचित किया। चिरकुंडा पुलिस को सूचना दी गई। चिरकुंडा थाना के एएसआइ विनोद सिंह पुलिस बल के साथ तालडांगा हाउसिग कालोनी पहुंचे। गैस कटर मंगवाकर दरवाजा खोला गया। अंदर साड़ी के फंदे से महिला का शव झूलता मिला। यह देख मां व स्वजनों के होश उड़ गये। पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया। मोनी झा  सोमवार रात सोने से पहले पति से मोबाइल से बात भी हुई थी।