धनबाद: कुजामा में आरजेडी की महिला लीडर के घर पर बमबाजी व फायरिंग

कोयला राजधानी धनबाद के लोदना ओपी एरिया स्थित कुजामा कोलियरी लाला पट्टी में आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चंद्रावती के आवास पर मंगलवार की देर रात बमबारी व फायरिंग की गयी। कुछ युवकों ने बम और गोली चलाकर दहशत फैला दी। हालांकि इस हमले में परिवार के सदस्य बाल बाल बच गये।

धनबाद: कुजामा में आरजेडी की महिला लीडर के घर पर बमबाजी व फायरिंग

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के लोदना ओपी एरिया स्थित कुजामा कोलियरी लाला पट्टी में आरजेडी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष चंद्रावती के आवास पर मंगलवार की देर रात बमबारी व फायरिंग की गयी। कुछ युवकों ने बम और गोली चलाकर दहशत फैला दी। हालांकि इस हमले में परिवार के सदस्य बाल बाल बच गये।

यह भी पढ़ें:बिहार: चार बच्चों की मां से लव अफेयर पड़ा महंगा, हसबैंड और ग्रामीणों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला

महिला लीडर की सूचना पर लोदना ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। पुलिस ने मौक से गोली का खोखा व जिंदा बम बरामद किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुरानी अदावत व अन्य कारणों को जांच के केंद्र में रखा गया है। 
चंद्रावती देवी ने बुधवार को लोदना ओपी में मामले की लिखित कंपलेन किया है। उन्होंने  बताया कि तीन युवकों ने देर रात घर में घुसने का प्रयास किया। जब घर का दरवाजा नहीं खोला तो युवकों ने गोली चलाकर दहशत फैलाई। एक बम भी दरवाजे पर फोड़ दिया। एक और बम फेंका, जो नहीं फटा। इसके बाद सभी भाग निकले।