धनबाद: इंदु कंपनी मजदूरों का शोषण करना बंद करें: रणविजय सिंह

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह मंगलवार को मुनीडीह में संचालित इंदु कंपनी के प्रबंधक से वार्ता किया।

धनबाद: इंदु कंपनी मजदूरों का शोषण करना बंद करें: रणविजय सिंह

Advertisement

धनबाद। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह बिहार जनता खान मज़दूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह मंगलवार को मुनीडीह में संचालित इंदु कंपनी के प्रबंधक से वार्ता किया। श्री सिंह ने कहा कि मजदूरों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कंपनी  की ओर से श्री सिंह को अश्वस्त किया गया कि दिन के अंदर मजदूरों के वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा।
श्रीराम अग्रवाल के श्राद्धकर्म में पहुंचे

रणविजय सिंह मंगलवार को होटल ब्लैक रॉक के मालिक श्रीराम अग्रवाल जी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए।श्री सिंह ने इस दुख की घड़ी में शोक संवेदना प्रकट किये। उनके परिवार के लोगों को सांत्वना दी।