Dhanbad: बरवाअड्डा में जीटी रोड पर ट्रेलर व वैन में टक्कर, ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत, सात घायल

कोयला राजधानी धनबाद जिले के बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया में जीटी रोड कल्याणपुर के समीप रविवार को ट्रेलर (एचआर 47 सी 5677) ने मारुति वैन (जेएच 10 एजे 4165) में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मारुति वैन के ड्राइवर शमसाद अंसारी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। वैन में सवार अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Dhanbad: बरवाअड्डा में जीटी रोड पर ट्रेलर व वैन में टक्कर, ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत, सात घायल
मौके पर जमा लोकल लोग।

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद जिले के बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया में जीटी रोड कल्याणपुर के समीप रविवार को ट्रेलर (एचआर 47 सी 5677) ने मारुति वैन (जेएच 10 एजे 4165) में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मारुति वैन के ड्राइवर शमसाद अंसारी समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। वैन में सवार अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: गिरीडीह के उसरी फॉल में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत
घटना की सूचना मिलती ही बरवाअड्डा थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोकल लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। मृतकों में लोदना तिलायबनी बस्ती के महेश्वर महतो, राजेंद्र महतो एवं मारुति ड्राइवर बरारी निवासी मो शमशाद अंसारी शामिल हैं।
ट्रेलर ड्राइवर फरार
पुलिस ने लोकल लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक सीट में फंसे ड्राइवर शमसाद अंसारी को बाहर निकाला। ट्रेलर ड्राइवर गोविंदपुर के समीप पुलिस को देखकर ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। गोविंदपुर पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया।  
बताया जाता है कि मारुति वैन सवार झरिया तिलावनी निवासी महेश्वर महतो अपने छोटे पुत्र नंदकिशोर महतो की शादी तय करने के लिए राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी हारु महतो के घर जा रहे थे। मारूति वैन में अपने सगे संबंधियों विक्रम महतो, राजेन्द्र महतो, बंटी कुमार, मुकेश कुमार एवं गुजना कुमार के साथ सवार थे। इसी दौरान कल्याणपुर के समीप ट्रेलर मारुति वैन को जोरदार धक्का मारते हुए लगभग दो ढाई सौ फीट रगड़ते हुए आगे तक ले गया।  मारुति ड्राइवर शमसाद अंसारी स्टायरिंग सीट में बुरी तरह दब गया था, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।