महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से की शादी, मंदिर में लिए आशीर्वाद

महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से तिरुवनंतपुरम में कोर्ट मैरिज और मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से की शादी, मंदिर में लिए आशीर्वाद
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • परिवार के खिलाफ जाकर की शादी
  • सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

तिरुवनंतपुरम(Threesocieties.com Desk): साल 2025 में महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने परिवार के विरोध के बावजूद यह विवाह किया।

यह भी पढ़ें: LPG पर घबराहट खत्म! सरकार का भरोसा – 2–3 दिन में मिलेगा सिलेंडर, उत्पादन 25% बढ़ाया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा और फरमान ने तिरुवनंतपुरम में कोर्ट मैरिज करने के बाद एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी की। इस शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

कोर्ट मैरिज के वीडियो में दिखा मैरिज सर्टिफिकेट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोनालिसा अपने पति फरमान खान के साथ कोर्ट में खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों के हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट दिखाई दे रहा है। वीडियो में मोनालिसा लाल रंग की साड़ी में नजर आती हैं और उनकी मांग में सिंदूर भी दिखाई देता है। वहीं फरमान खान सफेद शर्ट और धोती पहने हुए दिखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने कानूनी रूप से कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया।

मंदिर में भी ली आशीर्वाद

एक अन्य वायरल वीडियो में मोनालिसा और उनके पति एक मंदिर में दिखाई दे रहे हैं, जहां वे पूजा कर आशीर्वाद लेते नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज के बाद उन्होंने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में भी निभाईं। मोनालिसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने केरल को इसलिए चुना क्योंकि यहां लोग धर्म और जाति से ऊपर उठकर व्यक्तिगत फैसलों का सम्मान करते हैं। उनके अनुसार, “केरल ऐसा राज्य है जहां लोग अपनी पसंद से शादी कर सकते हैं और शांतिपूर्ण जीवन जी सकते हैं।”

नेताओं की मौजूदगी में हुई शादी

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी समारोह में वी. शिवनकुट्टी, एम. वी. गोविंदन और ए. ए. रहीम समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं। इन नेताओं की मौजूदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

मोनालिसा और फरमान की शादी के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स ने कपल को शादी की बधाई दी और उनके फैसले का समर्थन किया। वहीं कुछ यूजर्स ने इस रिश्ते को लेकर आलोचना भी की। कुछ लोगों ने इसे “रील से रियल बनी कहानी” बताया। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार है और समाज को ऐसे फैसलों का सम्मान करना चाहिए।

शादी से पहले पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड फरमान के साथ Thampanoor Police Station पहुंची थीं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी और आरोप लगाया था कि उनका परिवार उन्हें जबरदस्ती अपने होमटाउन वापस ले जाने की कोशिश कर रहा है।

कुंभ मेले से हुई थीं वायरल

मोनालिसा पहली बार तब चर्चा में आई थीं जब प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में वह रुद्राक्ष की माला बेचते हुए दिखाई दे रही थीं। उनकी खूबसूरत आंखों और मुस्कान ने लोगों का ध्यान खींच लिया और देखते ही देखते वह “कुंभ वायरल गर्ल” के नाम से पूरे इंटरनेट पर छा गईं। अब शादी की खबर के बाद एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं।