रांची: एमपी बनने के बाद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सीएम से मिलकर कैबिनेट से इस्तीफा सौंपा

Advertisement

रांची:

झारखण्ड के पेयजल व स्वच्छता मंत्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. चंद्रप्रकाश ने मंगलवार को सीएम रघुवर दास से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा. चंद्रप्रकाश गिरिडीह से लोकसभा चुनाव जीतकर एमपी बन गये हैं. राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने चंद्रप्रकाश को एमपी चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी है.