पटना। बिहार की राजधानी चौक पुलिस स्टेशन एरिया के पटना साहिब स्टेशन मार्ग में बिग बाजार के सामने बुधवार की शाम बजे बाइक सवार क्रिमिनलों जूता व कपड़ा कारोबारी पंकज कुमार सिन्हार उर्फ पिंकू (35) को गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन व पुलिस पंकज को हॉस्पीटल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
किसी ने फोन कर बुलाया था पंकज को
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
जूता व कपड़ा कारोबारी पुत्र पंकज कुमार सिन्हास उर्फ पिंकू को शाम में किसी ने मोबाइल फोन करके बिग बाजार के सामने स्थित चाय दुकान के पास बुलाया। वह अपने फ्रेंड मेराज के साथ वे चाय दुकान पर खड़े थे। एक बाइक पर कुर्ता पहने हेलमेट लगाये दो क्रिमिनल आये व दुकान पर खड़े पंकज के पेट में सटाकर दो गोली दाग दी। इसके बाद क्रिमिनल पिट्ल लहराते हुए पटना साहिब स्टेशन की ओर निकल गये।
गोली लगते ही पंकज जमीन पर गिर गया। आशंका है कि अपराधियों ने साईलेंसर युक्त पिस्टल से युवक को गोली मारी होगी। लोकल लोगों ने घायल युवक को जमीन से उठाकर ठेला पर लिटाया। परिजनों व पुलिस ने पकंज को इलाज के लिए टेंपो से हॉस्पीटल ले गये लेकिन वह बच नहीं सके।
डीएसपी अमित शरण ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पुलिस पंकज का मोबाइल कॉल डिटेल से क्रिमिनलों तक पहुंचने की कोशिश में है।मृतक के मोबाइल डाटा, वाट्सअप को खंगाला जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि मृतक के विवाद संबंधित चल रहे पुराने मुकदमों व रुपये उधार देने समेत अन्य मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है। पंकज का चौकशिकारपुर नाला पर रेडीमेड कपड़े का दुकान तथा चौक पर जूते चप्पल की दुकान महीनों पूर्व बंद हो चुकी है। मृतक के भाई की मौत लगभग तीन वर्ष पूर्व किडनी फेल हो जाने के कारण हो चुकी है।