नई दिल्ली:बाढ़ राहत के लिए बिहार को 613 करोड़ व कनार्टक को 1200 करोड़ की सहायता देगा सेंट्रल

Advertisement

नई दिल्ली:

सेंट्रल गर्वमेंट ने बााढ़ राहत के लिए बिहार को 613 करोड़ व कनार्टक को 1200 करोड़ रुपये की सहायता का एलान किया है. सेंट्रल होम मिनिस्टर अमित शाह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिहार व कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर हुई हाइ लेवल बैठक में यह फैसला किया गया.बिहार को बाढ़ राहत के लिए सिक्किम गर्वमेंट ने 25 लाख रुपये की मदद की है. ओड़िसा सीएम ने बिहार सीएम से बात कर बाढ़ राहत के लिए मदद का आश्वासन दिया है. नई दिल्ली में होम मिनिस्टर अमित शाह की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल बैठक में बाढ़ग्रस्त बिहार को मदद देने के लिए 400 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया गया. यह राशि राहत व बचाव के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड (एनडीआरएफ) से एसडीआरएफ को दी जानी है. सेंट्रल ने बिहार के एसडीआरएफ के लिए अपने हिस्से की दूसरी किस्त को अग्रिम रूप से जारी करने का फैसला किया है. इसके तहत राज्य को 213.75 करोड़ रुपये मिलेंगे.. बिहार गर्वमेंट राज्य आपदा राहत कोष से मिले 213.75 करोड़ रुपये का उपयोग तत्काल राहत चलाने में इस्तेमाल कर सकेगी. हर वर्ष यह राशि मिलती है. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से यह राशि जुलाई-अगस्त में आई बाढ़ के लिए मंजूर किए हैं. राज्य सरकार मांगे थे 27 सौ करोड़ दो महीने पहले आई बाढ़ में राज्य के 13 जिलों (पूर्वी व पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया) में काफी तबाही हुई थी. सेंट्रल की टीम क्षति का आकलन करने बहार आयी थी. राज्य सरकार की ओर से सेंट्रल टीम को 27 सौ करोड़ रुपये का मांग पत्र दिया गया था. सेंट्रल टीम क्षति का आंकलन करने पटना पहुंची सेंट्रल होम मिनिस्टरी के ज्वाइंट सेकरेटरी वी राकेश कुमार के नेतृत्व में सात मेंबर की टीम बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने पटना पहुंची है. सेंट्रल टीम शुक्रवार कोआपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के साथ बैठक कर बाढ़ की समीक्षा की. टीम ने राज्य सरकार के अधिकारियों से अब तक उठाए गए कदमों और जान-माल की क्षति का ब्योरा लिया. टीम के सदस्य पटना के जल जमाव वाले क्षेत्रों का मुआयना किया. सेंट्रल टीम शनिवार को बिहार के बाढ़ प्रभावित अलग-अलग जिलों का दौरा कर क्षति का आकलन करेगी. टीम रविवार को यह टीम मुख्य सचिव दीपक कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर वापस दिल्ली लौट जायेगी. नौ अक्टूबर तक जिलों से मांगी गई क्षति रिपोर्ट बिहार गर्वमेंट ने बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम से नौ अक्टूबर तक जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट मांगी है. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से प्रभावित जिलों के डीएम को भेजे गए पत्र के साथ एक फार्मेट भी जारी किया गया है. इसी फार्मेट में बाढ़ से क्या-क्या क्षति हुई और कितने लोगों की मौत हुई इसका विवरण देने को कहा गया है.