धनबाद: बीसीसएल के आउटसोर्सिंग काॅन्ट्रैक्टर एलबी को भौंरा गोलीकांड में हाइकोर्ट से मिली बेल

Advertisement

धनबाद:

बीसीसीएल के आउटसोर्सिंग कंट्रेक्टर एलबी सिंह को रांची हाईकोर्ट ने को बुधवार को बेल दी है.धनबाद जेल में बंद एलबी अब बाहर निकल आयेंगे. भौंरा पुलिस ने 29 अप्रैल को भौंरा में हुई प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग के मामले में एलबी सिंह व उनके भाई कुंभनाथ सिंह को अरेस्ट की थी. पुलिस दोनों को जेल भेज दी थी. बताया जाता है कि कंपलेन व एलबी ब्रदर्स में सुलहनामा हो गया था. सुलहानामा के बावजूद धनबाद कोर्ट से दोनों भाईयों की बेल खारिज हो गयी थी. हाइकोर्ट ने इस मामले में तीन दिन पहले एलबी के भाई कुंभनाथ को बेल दी थी. कुभनाथ बेल के बाद जेल से बाहर आ चुके हैं. एलबी सिंह के एडवोकेट विकास कुमार भुवानिया ने बताया कि हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. हाइकोर्ट से बेल ऑर्डर धनबाद कोर्ट और जेल पहुंचने के बाद एलबी बाहर निकलेंगे. धनबाद पुलिस पहली बार एलबी सिंह पर शिकंजा कसी थी.पुलिस कार्रवाई व सख्ती के आगे एलबी की राजनीतिक व प्रशासनिक पहुंच विफल हो गयी थी. एसएसपी किशोर कौशल की सख्ती से मामले में समय पर एलबी ब्रदर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई बल्कि आम लोग व पुलिस में मैसेज गया कि कानून के आगे किसी की नहीं चलती. वैसे एलबी का कहना  था कि साजिश के तहत गोलिकांड में नामजद किया गया है. वह मौके पर नहीं थे. वह तो घटना की जानकारी फोन कर पुलिस अफसरों को दिया था.