धनबाद: बीजेपी कार्यकर्ताओं के बल पर ही लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत : पीएन

Advertisement

झरिया:

एमपी पीएन सिंह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा है कि अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें. झरिया के बीजेपी कैंडिडेट को विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटों से जीत दिलायें. बीजेपी का सबसे बड़ा कार्यकर्ता वही है जो पूरे दिन बूथ पर संघर्ष कर वोट दिलाने का काम करता है. लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बल पर ही इतनी बड़ी जीत मिली है.पीएन सिंह रविवार को जेलगोड़ा गेस्ट हाउस में बीजेपी की झरिया विधानसभा की ओर से आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. पीएन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, एक्स पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया. [caption id="attachment_33735" align="alignnone" width="300"] संबोधित करते एमपी.[/caption] पीएन ने कहा कि चुनाव के पूर्व हमें भी झरिया को लेकर चिता थी.यहां के कार्यकर्ताओं ने 91 हजार वोट दिलाकर जीत का अंतर और बढ़ा दिया. विपक्षी प्रत्याशी दिल्ली से चुनाव लड़ने आये थे. जनता का सवा तीन लाख वोट लेकर पुन: दिल्ली वापस चले गये.कांग्रेसियों की यह पुरानी परंपरा रही है. पीएन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास. यही हमारी नीति है.जिडाया डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है. बीजेपी में सभी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है. कार्यकर्ताओं के बल पर ही बीजेपी आज भारी बहुमत से दुबारा नरेंद्र मोदी व अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता पर पहुंची है. जियाडा डायरेक्टर ने पीएम व सीएम के कुशल नेतृत्व के साथ केंद्र व राज्य सरकार की विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. [caption id="attachment_33736" align="alignnone" width="300"] एमपी का स्वागत करती रागिनी सिंह.[/caption] झरिया एमएलए संजीव सिंह की वाइफ रागिनी सिंह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया. रागिनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जो सम्मान दिया हम उसके ऋणी हैं. सदैव झरिया की जनता के साथ थे और आगे भी रहेंगे. जिस तरह लोकसभा में बीजेपी कैंडिडेट की जीत हुई, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी जोरदार जीत दर्ज करानी है.एमपी व रागिनी ने बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता भागा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र विश्वकर्मा ने की व संचालन स्वरूप भट्टाचार्य ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जोरापोखर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने किया. कार्यक्रम में हरि प्रकाश लाटा, राजकुमार अग्रवाल, हरीश जोशी, विष्णु त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, रिकू शर्मा, महंत पांडे, अवधेश राय, अरुण जायसवाल, संजय यादव, अनुरंजन सिंह, सुमन अग्रवाल, बाबू जैना, शैलेश सिंह, आशा पांडेय, अरुण साव, राज माली, विकास सिंह, साजन सिंह समेत अन्य मौजूद थे.