धनबाद: भौंरा में गैस रिसाव से अफरातफरी

Advertisement

ईजे एरिया भौरा 12 नंबर की बंद 12/10 खदान में आग और गैस भड़कीबीसीसीएल मैनेजमेंट ने डोजर से मुहाने पर मिट्टी भराई करवायीझरिया:

बीसीसीएल की इजे एरिया के भौंरा 12 नंबर की बंद 12/10 माइंस से बुधवार सुबह आग और गैस निकलने लगी. पंखा घर से आग और गैस की लपटें निकल रही थी. गैस के साथ ही काला धुंआ चारों ओर छा गया. आग व गैस निकलने कुछ दूरी पर रहे रहे लोगों में अफरातफरी मच गयी. आग व गैस रसाव के कारण आसपास में रहने वाले सैकड़ों घरों के लिए खतरा पैदा हो गया है. लोग दहशत में हैं. लगातार निकल रही गैस और काला धुआं के कारण आस-पास के क्षेत्रों में अंधकार जैसा हो गया था. आग व गैस निकलने की सूचना पर बीसीसीएल मैनेजमेंट द्वारा डोजर से मुहाने पर मिट्टी भरायी करवायी गयी. मिट्टी भराई के बाद गैस पर काबू पाया जा सका.