नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 11वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को अबू धाबी में खेला गया। हैदराबाद नें दिल्ली को15 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।दिल्ली के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन बनाये। दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई।

और भी पढ़ें
- रेलवे यात्रियों को मिलेगा 45 पैसे में 10 लाख तक का बीमा, 27 अक्टूबर से सुविधा
- गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान 26 अक्टूबर से, बिहार से थाइलैंड जाना होगा आसान
- Bihar : JDU से निकाले गए अनंत सिंह बनाएंगे अपनी पार्टी, नीतीश-निशांत पर भी बोले
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
नहीं चला दिल्ली का टॉप आर्डर
दिल्ली के ओपनर पृथ्वी शॉ को हैदराबाद बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर की पांचवीं बॉल पर आउट कर दिया। वह मात्र रन बनाकर वह विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो को कैच दे बैठे। कैप्टन श्रेयस अय्यर ने 21 बॉल पर 17 रन बनाकर पैविलियन लौट गये। शिखर धवन को 34 रन पर राशिद खान ने बेयरस्टो के हाथों कैच करवाया। शिमरोन हेटमायर 12 बॉल में 21 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर आउट हुए। रिषभ पंत 27 बॉल में 28 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। मार्कस स्टोइनिस को टी नटराजन ने 11 रन के स्कोर पर LBW किया। लास्ट ओवर में अक्षर पटेल को खलील अहमद ने पांच रन पर बोल्ड कर दिया।
हैदराबाद की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए डेविड वार्नर और जॉनी बेयरेस्टो ने ओपनिंग की। दोनों ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना विकेट खोये 38 रन बनाये। वार्नर और बेयरेस्टो ने टीम के लिए 9.3 ओवर में 77 रन जोड़े। वार्नर 33 बॉल में 45 रन बनाकर अमित मिश्रा की बॉल पर कैच आउट हो गये। । मिश्रा ने अगले ही ओवर में मनीष पांडे को तीन रन पर ही आउट कर दिया। हैदराबाद की ओर से जॉनी बेयरेस्टो ने 44 बॉल में दो चौके और एक छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी पूरी की। वह 53 रन के निजी स्कोर पर रबाडा की बॉल पर कैच आउट हो गये। केन विलियमसन 26 बॉल में 41 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 11 रन और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर नॉटआउट रहे। दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा और अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट लिये। शिमरोन हेयमायर 12 गेंद पर 21 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की बॉल पर मनीष पांडे को अपना कैच दे बैठे।