धनबाद: पत्थर से कूचकर युवक की मर्डर, होरलाडीह में खून से लथपथ मिली बॉडी

होरलाडीह हामिद नगर निवासी रोशन उर्फ छोटू की पत्थर से कुचलकर मर्डर कर दी गयी है। झरिया-होरलाडीह रोड के किनारे शनिवार को उसका का शव मिला। वह शुक्रवार से लापता था।

धनबाद: पत्थर से कूचकर युवक की मर्डर, होरलाडीह में खून से लथपथ मिली बॉडी

Advertisement

धनबाद। होरलाडीह हामिद नगर निवासी रोशन उर्फ छोटू की पत्थर से कुचलकर मर्डर कर दी गयी है। झरिया-होरलाडीह रोड के किनारे शनिवार को उसका का शव मिला। वह शुक्रवार से लापता था।

बॉडी के पास चाहत कलेक्शन झरिया की एक कपड़े दुकान का बिल भी मिला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। बॉडी पर चोट के निशान पाये गये हैं। छोटू की मर्डर की सूचना मिलने के बाद उसके स्वजन भड़क गए। होरलाडीह ईंट भट्टा के पास जमा होकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।