आईपीएल: राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हराया

Advertisement

जयपुर:

आईपीएल-11 के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से हरा दिया. 159 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम सात विकेट पर 20 ओवर में 143 रन ही बना सकी.केएल राहुल ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाते हुए 95 रन बनाये. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बनाये. जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 82 रन की पारी खेली. जोस बटलर को मैन ऑफ द मैच अवार्ड मिला. पंजाब के एंड्रयू टाय ने चार विकेट लिये. टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर क्रिस गेल एक और कैप्टन रविचंद्रन अश्विन जीरो रन बनाकर तीसरे ओवर में कृष्णप्पा गौतम का शिकार बन गये. करुण नायर तीन और अक्षदीप नाथ नौ रन पर आउट हो गये. मनोज तिवारी मात्र सात रन ही बना पाये. मनोज को स्टोक्स ने रहाणे के हाथों कैच कराया.राजस्थान के कैप्टन अजिंक्य रहाणे केवल नौ रन ही बना सके. रहाणे को 37 के स्कोर पर एंड्रयू टाय ने अक्षदीप के हाथों कैच कराया. बल्लेबाजी में सातवें से तीसरे नंबर पर भेजे गए कृष्णप्पा गौतम आठ रन बनाकर ही पवेलियन लौटे.स्टुअर्ट बिन्नी 11 रन बनाकर रन आउट हो गये.