मुंबई: 'दे दे प्यार दे' का 'मुखड़ा वेख के' गाना हुआ रिलीज
अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' इस महीने रिलीज होने वाली हैं. फिल्म रिलीज से पहले इसको अलग- अलग तरीके से सोशल मीडिया पर प्रमोट किया जा रहा हैं. जिसके चलते अजय ने इस फिल्म का नया गाना दर्शकों के लिए जारी कर दिया है। इस गाने के बोल 'मुखड़ा वेख के' है.इस गाने की खासियत ये है कि अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह की तिगड़ी जबरदस्त अंदाज में नजर आ रही है. अजय सिर्फ तब्बू से नहीं बल्कि रकुल प्रीत सिंह से भी मजाक- मजाक में रोमांस करते दिखाई दिये. फिल्म 'दे दे प्यार दे' का ये नया गया एक डांस सॉन्ग है. साथ ही इस गाने को पंजाबी तड़का लगाया गया है. ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड होता नजर आ रहा हैं. इस गाने को अब तक हजारों लोग देख चुके है ये पहली बार होगा जब फिल्मी पर्दे पर अजय देवगन साउथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे.




