नई दिल्ली : JNU में ट्रिब्यूट वॉल के भूमि पूजन समारोह, संजय शेरपुरिया को मिला सम्मान
देश की राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी एवं चक्र विज़न इंडिया फाउंडेशन के द्वारा JNU कैंपस में अमर शहीदों के सम्मान में ट्रिब्यूट वॉल के भूमिपूजन पर समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के तीन परिवारों को सम्मानित किया गया।







