नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन में लेंगे पीएम पद की शपथ

Advertisement

मोदी के साथ 70 मंत्रियों के भी शपथ दिलाए जाने की संभावनामोदी कैबिनेट में सहयोगी दल को भी मिलेगी जगह जेडीयू शिवसेना से दो-दो, एलजेपी, अपना दल व अकाली दल से एक-एक एमपी बनेंगे मिनिस्टरनई दिल्ली:

नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम 7:00 बजे अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति भवन में प्राइम मिनिस्टर पद की शपथ लेंगेm शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में भव्य तैयारी की गई है.मोदी के साथ लगभग 70 मिनिस्टर भी के भी शपथ लेने की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 8000 अतिथि भाग लेंगे. एक्स पीएम मनमोहन सिंह, एच डी देवगौड़ा, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के अलावा सभी राज्यों के सीएम, दलों के नेता, विभिन्न देशों के राजदूत, बांग्लादेश के राष्ट्रपति समय कई देशों के प्रमुख मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे. शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं. मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने आज दो- दो बार नरेंद्र मोदी से मिलकर विचार विमर्श किया. अमित शाह ने बीजेपी ऑफिस में पार्टी एमपी के साथ बैठक की. बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्य लीडर भी आज अमित शाह से मिले. बताया जाता है कि जेडीयू, शिवसेना, अकाली दल, एलजेपी व अपना दल ने अपने-अपने पार्टियों से संभावित मंत्रियों के नाम बीजेपी अध्यक्ष को सौंप दिए हैं. चर्चा है कि जेडीयू से दो, शिवसेना से दो, अकाली दल? एलजेपी व अपना दल से 1-1 एमपी को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र मोदी ने अमित शाह के साथ बैठक कर बीजेपी व घटक दलों से बनाए जाने वाले मिनिस्टर के नामों की लिस्ट फाइनल कर ली है. मिनिस्टर की लिस्ट राष्ट्रपति भवन भेज दी गई है.