नई दिल्ली: पीएम से मिले सन्नी देओल, मोदी ने फिल्म गदर का डायलॉग ट्वीट कर कहा- हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा

Advertisement

पीएम मोदी ने ट्वीट किया सनी देओल को लेकर जो चीज मुझे प्रभावित करती है, वह है उनकी विनम्रता और बेहतर भारत के लिए उनका पैशनपीएम ने बॉलिवुड अभिनेता संग फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है 'हम दोनों का मानना है कि हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!'नई दिल्ली:

बीजेपी में हाल में ही ज्वाइन करने वाले बॉलिवुड एक्टर सन्नी देओल ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बीजेपी ने सनी देओल को पंजाब की गुरदारसुपर लोकसभा सीट से कैंडिडेट भी बनाया है. पीएम ने इस मुलाकात को लेकर सनी देओल की ही 'गदर' फिल्म का एक डायलॉग भी ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने लिखा, 'हम दोनों का मानना है कि हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!' पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सनी देओल को लेकर जो चीज मुझे प्रभावित करती है, वह है उनकी विनम्रता और बेहतर भारत के लिए उनका पैशन.' पीएम मोदी ने सनी देओल की जीत की कामना करते हुए कहा कि आज उनसे मिलकर खुशी हुई. हम सभी चाहते हैं कि गुरदासपुर सीट पर विजय हासिल करें.उल्लेखनीय है कि गुरुदासपुर की हाईप्रोफाइल सीट से 2014 में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना ने जीत हासिल की थी, विनोद खन्ना के निधन के बाद हुए उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस कैंडिडेट जीता है. अमृतसर पहुंचे सनी देओल, गुरदासपुर करेंगे नॉमिनेशन, धमेंद्र व बॉबी के साथ करेंगे रोड शो [caption id="attachment_32009" align="alignnone" width="300"] गुरदासपुर पहुंचे सनी देओल.[/caption] अमृतसर: बॉलीवुड एक्टर व पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट सनी देओल रविवार को अमृतसर पहुंच गये. सनी देओल सोमवार को सोमवार को नामांकन पत्र भरेंगे. सनी देओल श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे और इसके बाद श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में भी जायेंगे.इसके बाद वह अमृतसर से रोड शो करते हुए सोमवार सुबह गुरदासपुर पहुंचेंगे. गुरदासपुर में सनी के नॉमिनेशन के दौरान उनके पिता व सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र व भाई बॉबी देओल भी मौजूद रहेंगे.