PM आज से 2 दिनों की नेपाल यात्रा पर, पीएम की तीसरी नेपाल यात्रा

Advertisement

नई दिल्ली।

कप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 दिनों की नेपाल की यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम सुबह 10 बजे नेपाल के सीमावर्ती शहर जनकपुर स्थित विमान स्थल पर उतरेंगे। 4 सालों के शासनकाल में पीएम मोदी की यह तीसरी नेपाल यात्रा है। पीएम के दौरे के मद्देनजर पूरे नेपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि जानकी मंदिर में उनका स्वागत नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली करेंगे। मोदी के जनकपुर में रहने के दौरान एयरपोर्ट और आकाश में किसी भी विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम केपी ओली संयुक्त रूप से रामायण सर्किट का उद्घाटन करेंगे और अयोध्या-जनकपुर बस सेवा का शुभारंभ भी करेंगे। जनकपुर के जनसभा को संबोधित करने बाद वे काठमांडू जाएंगे। बताया जा रहा है की प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर सहमति बन सकती है। बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीसी प्रधान के अनुसार भारत नेपाल के साथ रेल, पानी और कृषि क्षेत्र के माध्यम से जुड़ना चाहता है। कुछ जगहों में इन परियोजनाओं की घोषणा भी हो सकती है।