धनबाद: सरायढेला पुलिस ने डॉक्टर टाइटस के दामाद को अरेस्ट कर भेजा जेल

Advertisement

धनबाद:

सरायढेला पुलिस घरेलू विवाद में हुई मारपीट में जख्मी बीसीसीएल के रिटायर्ड डॉक्टर सीए टाइटस की शुक्रवार को हुई मौत मामले में आरोपी दामाद को अरेस्ट कर जेल भेज दी है. डॉ. टाइटस की वाइफ डॉ. टीई टाइटस ने अपने दामाद प्रदीप मखान के खिलाफ सरायढेला पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज करायी थी. प्रदीप डिनेबली स्कूल में टीचर हैं. आरोप है कि घरेलू विवाद में दामाद प्रदीप ने तीन दिन पहले डा टाइटस के साथ मारपीट की थी. मारपीट में वृद्ध डॉक्टर को काफी चोट लगी थी. आंतरिक चोटिल डा टाइटस को सेंट्रल हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया था. इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी थी.