धनबाद:झरिया के जनप्रतिनिधि यहां का विकास नहीं कर सके:पूर्णिमा

Advertisement

धनबाद:

एक्स डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में झरिया विधान सभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है.झरिया व आसपास की जनता आज भी पानी, बिजली व विस्थापन जैसी मूलभूत सुविधा से कोसों दूर है.यहां के जनप्रतिनिधि क्षेत्र का विकास नहीं कर सके.पूर्णिमा सिंह शुक्रवार को घनुडीह दुर्गापुर कुष्ठ कॉलोनी में आयोजित सभा में बोल रही थी. पूर्णिमा सिंह ने कहा कि वह अपने पति के विकास का सपना पूरा करने के लिए वे निर्दलीय चुनाव लड़ने को भी तैयार हैं.जनप्रतिनिधि यहां लोगों के बीच से भय,भ्रष्टाचार का वातावरण समाप्त नहीं कर पाये. लोगों की मूलभूत सुविधा तक मुहैया कराने में विफल रहे हैं.दुर्गापुर कुष्ठ कॉलोनी में पीने के पानी की भारी समस्या है.किसी भी सूरत में झरिया शहर को बीसीसीएल की गलत नीति की भेंट नहीं चढ़ने दी जायेगी.झरिया के लोगों को शीघ्र न्याय मिलेगा.प्रदूषण व विस्थापन झरिया की प्रमुख समस्या है.झरिया को सबसे प्रदूषित शहर के दाग से बाहर निकाला जायेगा.इसमें जन सहभागिता की भी जरूरत पड़ेगी.बीसीसीएल की मनमानी पर अंकुश लगाया जायेगा.संघर्ष की राह पर चलकर झरिया का विकास किया जायेगा. पूर्णिमा सिंह ने घनुडीह की महिलाओं की मांग पर एक माह के भीतर दुर्गापुर कुष्ठ कॉलोनी में नल लगाने, पीएम आवास योजना का लाभ,विधवा पेंशन आदि सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया.पूर्णिमा सिंह के काफिला में निजी जल टैंकर भी साथ-साथ चल रहा था.सभा में राज आनंद सिंह, रिंकू सिंह, राहुल सिंह, बिट्टू सिंह, बबेश सिंह, राजेश यादव, सौरभ सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.