रांची: रिम्स में लालू से नहीं मिल सके तेजस्वी, राबड़ी बोलीं: लालू को जहर देकर मारना चाहती है गर्वमेंट
- तेजस्वी की शनिवार को लालू प्रसाद से नहीं हो सकी मुलाकात
- मुलाकात पर रोक, जेल प्रशासन ने चिपकाया नोटिस रांची: चारा घोटाले में सजा मिलने के बाद रांची इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में इलाज करा रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से शनिवार को फिर तेजस्वी नहीं मिल सके. बिरसा मुंडा जेल ने यहां पेइंग वार्ड ए 11 में भर्ती लालू से किसी के भी मिलने पर रोक लगायी है. जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात बंद करने से संबंधित नोटिस भी शनिवार को दीवारों पर चिपकाया गया है. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार के जेल अधीक्षक के हवाले से कहा गया है कि विधि-व्यवस्था की समस्या के कारण सजावार बंदी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात पर रोक लगायी है. फिलहाल यह रोक शनिवार 20 अप्रैल तक के लिए ही लगायी गयी है. बिहार की एक्स सीएम राबड़ी देवी ने रिम्स में शनिवार को तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव की मुलाकात ना होने के सेंट्रल व झारखंड गर्वमेंट पर गंभीर आरोप लगायी है. राबड़ी देवी ने शनिवार शाम एक विडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि सेंट्रल गर्वमेंट हॉस्पीटल में इलाज के दौरान लालू प्रसाद यादव की जहर देकर हत्या करा सकती है.
- राबड़ी देवी ने विडियो में कहा कि तेजस्वी शनिवार को लालू जी से मिलने गए, लेकिन उन्हें उनके बेटे से नहीं मिलने दिया गया. वहां पर तानाशाही हो रही है, हफ्ते में तीन दिन मिलने की इजाजत है लेकिन शनिवार को मुलाकात बंद रखी गयी. अगर लालू जी को कुछ होता है तो लोग सड़क पर उतरेंगे. अगर जहर देकर मारना है तो भारत सरकार और बिहार सरकार मिलकर जो भी करना है कर दे. सबके सामने खड़ा करके लालू प्रसाद यादव के परिवार को खत्म कर दे, लेकिन ये तानाशहीं नहीं चलेगी. राबड़ी ने कहा कि आजादी के बाद ऐसी तानाशाह सरकार नहीं बनी है और केंद्र सरकार पागल हो गई है.




